Home राज्य पंजाब सरकारी स्कूलों ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मेडिटेशन को अपनाया: हरजोत बैंस
पंजाबराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

सरकारी स्कूलों ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मेडिटेशन को अपनाया: हरजोत बैंस

Share
Share

पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मोहाली जिले के सरकारी अपर-प्राइमरी स्कूलों ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एक बड़ी और नवीन पहल करते हुए ‘रोजाना मेडिटेशन प्रोग्राम’ की शुरुआत की है।श्री हरजोत सिंह बैंस और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया ने आज मोहाली में एक वर्कशॉप के दौरान स्कूल प्रमुखों और प्रिंसिपलों के साथ विचार-विमर्श किया। शिक्षा मंत्री ने छात्रों की तंदरुस्ती बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किए गए ‘रोजाना मेडिटेशन प्रोग्राम’ के क्रियान्वयन और प्रभावों के बारे में वर्कशॉप में मौजूद लोगों को अवगत करवाया।श्री बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लागू की गई इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रमुखों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छात्र अब शांत, एकाग्र और भावनात्मक रूप से मजबूत हो रहे हैं। श्री बैंस ने दोहराया कि राज्य सरकार की योजना है कि ऐसी सकारात्मक पहलें पूरे सूबे में लागू की जाएं।’’न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (एन.आई.एल.पी.)’’ जैसे शैक्षिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट 19 जनवरी, 2026 को शुरू किया गया था। इसके तहत रोजाना अभ्यास में सुबह की सभा के बाद 30 मिनट का मेडिटेशन सत्र करवाया जाता है। एकरूपता और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए जिले के स्कूलों में साढ़े इक्कीस (21½) मिनट का ध्यान मॉड्यूल प्रसारित और लागू किया गया है।शिक्षकों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा,  “सच्ची शिक्षा केवल शैक्षणिक ज्ञान के बारे में नहीं है, बल्कि लचीले, भावनात्मक रूप से दृढ़ और एकाग्र व्यक्तियों पर केंद्रित होती है। यह नवीन पहल हमारे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य में एक सचेत निवेश है। शुरुआती फीडबैक मानसिक स्थिरता में वृद्धि और एकाग्रता को दर्शाता है। यह पंजाब भर में एक अधिक सहायक और सकारात्मक शिक्षण वातावरण बनाने में हमारे विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।”श्री मनीष सिसोदिया ने इस बात पर जोर दिया कि ध्यान करने से हमारी मानसिक और भावनात्मक सेहत में सुधार होता है। उन्होंने स्कूल नेताओं से अपील की कि वे रोजाना मेडिटेशन प्रोग्राम को पूरे मन से लागू करें और यह सुनिश्चित करें कि इसका लाभ हर एक छात्र तक पहुंचे, ताकि उनके समग्र विकास और तंदरुस्ती में वृद्धि हो सके।डीईओ (सेकेंडरी) मोहाली डॉ. गिन्नी दुग्गल ने हिस्सा लेने वालों का स्वागत किया और कार्यक्रम के लाभों पर प्रकाश डाला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...