Home राज्य दिल्ली/एनसीआर “गणतंत्र दिवस जनता की शक्ति, हमारे संविधान की मजबूती और भारत की लोकतांत्रिक आत्मा के अटूट संकल्प का उत्सव है” – दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता
दिल्ली/एनसीआरराज्यराष्ट्रिय

“गणतंत्र दिवस जनता की शक्ति, हमारे संविधान की मजबूती और भारत की लोकतांत्रिक आत्मा के अटूट संकल्प का उत्सव है” – दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता

Share
Share

नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026:  “गणतंत्र दिवस जनता की शक्ति, हमारे संविधान की मजबूती और भारत की लोकतांत्रिक आत्मा के अटूट संकल्प का उत्सव है। इस ऐतिहासिक विधानसभा को जनता के लिए खोलकर हम नागरिकों को हमारे गणतंत्र की जीवंत विरासत से और निकट ला रहे हैं,” यह बात दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने आज दिल्ली विधान सभा परिसर में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिल्ली के नागरिकों को संबोधित करते हुए कही। 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली विधान सभा ने अपने ऐतिहासिक परिसर को आम जनता के लिए खोल दिया। विभिन्न वर्गों से आए नागरिकों, परिवारों, छात्रों और आगंतुकों ने बड़ी संख्या में आकर विधान सभा परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का आनंद लिया। 115 वर्ष पुराने इस भव्य भवन की गरिमा और विरासत को देखकर सभी ने उत्सव के वातावरण का आनंद लिया। इन दो दिनों में दिल्ली पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर धुनें प्रस्तुत कीं, जिससे उपस्थित नागरिकों में गर्व और उत्साह का संचार हुआ। साहित्य कला परिषद द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में और भी ऊर्जा और रंग भर दिए, जिन्हें दर्शकों ने गर्मजोशी से सराहा। तिरंगे की रोशनी से सजा विशेष रूप से आलोकित विधान सभा भवन अत्यंत मनोहारी और प्रेरणादायी पृष्ठभूमि बना, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना व्याप्त हो गई। अपने संबोधन में माननीय अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संविधान को अपनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय का पावन स्मरण है। उन्होंने संविधान निर्माताओं और उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके बलिदानों से एक संप्रभु, समाजवादी और लोकतांत्रिक गणराज्य का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस प्रकार के सार्वजनिक समारोह नागरिकों, विशेषकर युवाओं को भारत के संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गहरी समझ विकसित करने में सहायक होते हैं। श्री गुप्ता ने दिल्ली विधान सभा के ऐतिहासिक महत्व को भी रेखांकित किया और कहा कि यह भवन भारत के स्वतंत्रता संग्राम और लोकतांत्रिक विकास के कई निर्णायक क्षणों का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अवसरों पर विधानसभा को नागरिकों के लिए खोलना उन्हें इतिहास के गलियारों से गुजरने और संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। इससे पूर्व, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः माननीय अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा संविधान और राष्ट्र के संस्थापक महानुभावों के सम्मान में उन्हें याद किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...