Home मनोरंजन फ़िल्मी जगत ‘वो अपनी पत्नी को…’, पारुल गुलाटी का बड़ा बयान; करण औजला पर लगे चीटिंग के आरोपों के बाद तोड़ी चुप्पी
फ़िल्मी जगतमनोरंजन

‘वो अपनी पत्नी को…’, पारुल गुलाटी का बड़ा बयान; करण औजला पर लगे चीटिंग के आरोपों के बाद तोड़ी चुप्पी

Share
Share

‘आज मैं भी करण औजला के बारे में आपको कुछ बताऊंगी…’। इंस्टाग्राम पेज पर शनिवार को एक वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस पारुल गुलाटी ने काफी कुछ बताया। हाल ही में पंजाबी सिंगर करण औजला पर शादी-शुदा होते हुए भी किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते में रहने के आरोप लगे हैं। यह आरोप एक एमएस गौरी नाम की महिला ने लगाए थे। इन्हीं खबरों के बीच पारुल ने करण औजला को लेकर क्या कहा, जानिए।पारुल ने सुनाया करण औजला से मुलाकात का किस्सा
अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में पारुल ने बताया कि वह कई साल पहले करण औजला के मिली थीं। करण ने उन्हें पहचान लिया था। यह बात पारुल के लिए काफी मायने रखती थी। करण औजला ने पारुल को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी किया। लेकिन कुछ वक्त के बाद अनफॉलो कर दिया। इस बात का उन्हें काफी दुख है। लेकिन पारुल कहती हैं, ‘करण ने मुझे अनफॉलो किया, इसका एक ही कारण हो सकता था कि वो अपनी पत्नी को सिक्योर फील करना चाहते हों। वह अपनी पत्नी को खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए जो लड़की उन पर चीटिंग के आरोप लगा रही है, क्या उसे पता नहीं था कि करण औजला पहले से शादी-शुदा है।’ आरोपों को पारुल ने झूठा बताया
पारुल आगे अपनी वीडियो में कहती हैं कि इस पूरे मामले का फायदा आरोप लगाने वाली लड़की को हुआ है। उसके ही फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर बढ़ गए हैं। इस तरह पारुल गुलाटी ने सिंगर करण औजला को अपना सपोर्ट दिया। उनके लिए जो आरोप लगाए गए हैं, उन सबको झूठा करार दे दिया है।

पारुल गुलाटी करियर फ्रंट में क्या कर रही हैं?
पारुल गुलाटी ने टीवी सीरियल, वेब सीरीज में बतौर एक्ट्रेस काफी काम किया। साथ ही वह अपना एक हेयर एक्सटेंशन ब्रांड भी चलाती हैं। हाल ही में वह कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में नजर आई थीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

आईआरसीटीसी कराएगा उदयपुर टू जैसलमेर का हवाई टूर

लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने अब उदयपुर...