लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने अब उदयपुर टू जैसलमेर राजस्थान हेरिटेज का हवाई टूर पैकेज लांच किया है। छह रात और सात दिन का यह टूर 20 फरवरी को तय है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह इस पर्यटन सीजन का अंतिम टूर होगा। यात्रा के दौरान पर्यटक राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर, माउंट आबू, जोधपुर एवं जैसलमेर (कैंप अनुभव सहित) का भ्रमण करेंगे। इसमें लखनऊ से हवाई यात्रा एवं वापसी की सुविधा है। तीन सितारा श्रेणी के होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। उदयपुर की झीलें एवं ऐतिहासिक महल, माउंट आबू का प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर और जोधपुर का भव्य मेहरानगढ़ किला भी दिखाया जाएगा। टूर पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। बुकिंग आईआरसीटीसी गोमती नगर पर्यटन भवन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय या ऑनलाइन www.irctctourism.com पर जाकर कराई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए लोग 9236391909, 9236367954, 9236391911 पर संपर्क कर सकते हैं।
Leave a comment