Home राज्य शिक्षक दिवस पर हिमाचल के 31 शिक्षक होंगे सम्मानित, राज्यपाल देंगे शिक्षक पुरस्कार
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिक्षक दिवस पर हिमाचल के 31 शिक्षक होंगे सम्मानित, राज्यपाल देंगे शिक्षक पुरस्कार

Share
Share

शिमला। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार शनिवार को 31 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इनमें सरकारी स्कूलों के 21 और कालेजों के पांच शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के पांच शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षक को भी राज्य सरकार राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजेगी। लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा संवाद भी आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। समग्र शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के तहत समुदाय की स्कूलों में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी), अभिभावकों, शिक्षकों और पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआइ) के प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद पर जोर रहेगा।

शिक्षा संवाद के बाद प्रत्येक जिले को तीन दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी होगी। विभाग ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी स्कूलों को उपलब्ध करवाए हैं। इसका उद्देश्य अभिभावकों और समुदाय को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ विद्यार्थियों की शिक्षा और स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर नियमित संवाद कायम करना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

PM मोदी के मुंबई दौरे से पहले BKC में हड़कंप, नकली PMO अधिकारी और हथियारबंद बॉडीगार्ड गिरफ्तार

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से एक दिन पहले (7 सितंबर) एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. शहर के एक बड़े...

चेक बाउंस केस: अभिनेता राजपाल यादव को राहत, सरेंडर करने से मिली अंतरिम छूट

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल नवरंग यादव को चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट...

Related Articles

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना: उत्तराखंड के युवाओं को पर्यटन व्यवसाय के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी

नैनीताल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की...

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’: CM धामी ने HNB गढ़वाल विवि में विद्यार्थियों से साधा सीधा संवाद

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय...