Home राज्य उत्तराखंड 97 दिन का इंतजार खत्म: रूस से सकुशल घर लौटे पिथौरागढ़ के दो सगे भाई
उत्तराखंडराज्य

97 दिन का इंतजार खत्म: रूस से सकुशल घर लौटे पिथौरागढ़ के दो सगे भाई

Share
Share

देहरादून। रोजगार का झांसा देकर रूस भेजे गए पिथौरागढ़ निवासी दो सगे भाइयों की 97 दिन बाद सकुशल वतन वापसी हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप के बाद राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय और रूस स्थित भारतीय दूतावास से लगातार समन्वय कर दोनों युवकों की सुरक्षित वापसी के प्रयास किए।

घर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने दोनों भाइयों से फोन पर बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। लंबे इंतजार के बाद बेटों के घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए मुख्यमंत्री समेत केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों का आभार जताया।

97 दिनों तक फंसे थे रूस में पिथौरागढ़ के दो भाई सकुशल लौटे घर

पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की विदेश में रोजगार पाने के लिए एक ट्रेवल एजेंसी के झांसे में आ गए थे। छह मई को दोनों भाई मास्को पहुंचे। स्वजन के अनुसार ट्रैवल एजेंसी ने उन्हें रोजगार दिलाने के नाम पर करीब आठ लाख रुपये भी लिए। रूस पहुंचने के बाद उनकी इच्छा के विपरीत कार्य कराया गया और उसका पारिश्रमिक भी नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों युवकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

घर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने फोन पर जानी कुशलक्षेम

इसके बाद राज्य सरकार के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय और रूस स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क किया। निरंतर प्रयासों के बाद दोनों भाइयों की सुरक्षित भारत वापसी संभव हुई और करीब 97 दिन बाद वे अपने घर पहुंच सके। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड का कोई भी नागरिक दुनिया के किसी भी हिस्से में संकट में होगा तो राज्य सरकार उसकी सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से देशभर में असर, MP की 7 हजार शाखाओं में काम बंद

भोपाल: मध्य प्रदेश में बैंकों की हड़ताल के बाद पूरे देश में एक...

सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक टली, भर्ती के फैसलों का इंतजार बढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सुक्खू सरकार...

हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल पूरे होते ही बिना देरी होंगे नियमित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को अब दो साल कार्यकाल पूरा...

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की...