ग़ोरख़पुर 12.01.2026 । श्री कृष्ण शुक्ल, CFTM, पूर्वोत्तर रेलवे ग़ोरख़पुर को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया । दिनांक 09.01.2026 को यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा श्री कृष्ण शुक्ल को सम्मानित किया गया । श्री शुक्ल मूल रूप से ग्राम सेवरा, लाला छावनी, बस्ती के निवासी हैं और उनकी शुरुआती शिक्षा गाँव के प्राथमिक विद्यालय में हुई है। उन्होंने अशोक इंटर कॉलेज छावनी से हाईस्कूल और PPIC वलीपुर सुल्तानपुर से इंटर की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी (केमिस्ट्री) में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया और एमएससी में गोल्ड मेडलिस्ट रहे। श्री शुक्ल ने रेलवे में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें मंडल यातायात प्रबंधक टुंडला, Sr. DSO आगरा, Sr. DOM झांसी और Sr. DOM प्रयागराज शामिल हैं। उन्होंने हाई स्पीड रेल की ट्रेनिंग चीन से, लीडर्स इन अर्बन ट्रांसपोर्ट (LUTP) की ट्रेनिंग सिंगापुर और कोरिया से की है और IIM बैंगलोर से मैनेजमेंट में मास्टर्स किया है। श्री शुक्ल एक अच्छे तैराक, धावक और बैडमिंटन के खिलाड़ी हैं और उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जीएम अवार्ड 2013, विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2024 और अब अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है । रेल मंत्री जी ने महाकुंभ 2025 में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की है।
Leave a comment