Home राज्य मुख्यमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की
राज्यराष्ट्रियहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की

Share
Share
बांधों और जलाशयों के वाष्पीकरण और ग्लेशियर पिघलने पर वैज्ञानिक अध्ययन के निर्देश दिए
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों और उपक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न बांधों और जलाशयों से गर्मियों के मौसम में पानी के वाष्पीकरण का विस्तृत अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में बढ़ता धंुध का स्तर चिंता का विषय है। इस सम्बन्ध में वैज्ञानिक अध्ययन करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि इस विषय का गहन अध्ययन किया जाना चाहिए, बांधों से पानी के वाष्पीकरण का क्या बादल फटने की घटनाओं से सम्बन्ध है या नहीं? ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में ग्लेशियरों के पिघलने की दर तथा बाढ़ प्रबन्धन का अध्ययन करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि ग्लेशियरांे का पिघलना पारिस्थितिक तंत्र पर विपरीत प्रभाव डालता है तथा इससे प्राकृतिक संतुलन भी प्रभावित होता है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर पर विस्तृत चर्चा की तथा फीडर बिलिंग की मैपिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 13 जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा होने से राज्य में ऊर्जा दोहन में 1229 मेगावाट क्षमता की वृद्धि हुई है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, महाधिवक्ता अनूप रतन, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

शिवपुराण कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:कैबिनेट मंत्री ए.के.शर्मा और कुंडा विधायक राजा भैया ने टेका माथा

शुभ उपकार संवाददाता ऊंचाहार,रायबरेली। तहसील क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर आयोजित सात दिवसीय भव्य शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।उत्तर...

“महादेव की भक्ति में जो डूब गया,उसका जीवन धन्य हो गया” — प्रदीप मिश्रा

लाखों श्रद्धालुओं से शिवमय हुआ ऊंचाहार,हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कथा पंडाल शुभ उपकार संवाददाता ऊंचाहार,रायबरेली। श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे...

Related Articles

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, 2000 करोड़ का खर्च बचा; बिना निवेश मिलेगा 1000 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला। हिमाचल के हिस्से का पानी लेने वाले दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा...

शारदीय नवरात्र में नए दफ्तर से कामकाज संभालेंगे सीएम सुक्खू, फरियादियों को मिलेगी बड़ी राहत

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस शारदीय नवरात्र में अपने नए कार्यालय...

आतंकवाद से लेकर चुनाव और कुंभ तक, उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कसी कमर

देहरादून: आतंकवाद नियंत्रण, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, आगामी विधानसभा चुनाव, चारधाम यात्रा,...

चारधाम यात्रा-2026 की सीएम धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर जोर

देहरादून: दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...