Home Uncategorized मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन
Uncategorizedराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रिय

मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन

Share
Share
जयपुर, 24 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अजमेर पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। श्री शर्मा ने सभा स्थल कायड़ विश्राम स्थली का अवलोकन किया और उच्च अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री शर्मा ने आयोजन स्थल पर आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि यातायात सुचारू रहने के साथ पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी इस मौके पर राजस्थान को विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगातें देंगे। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग भी की जाएगी। साथ ही, बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए। इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी! दिल्ली में सुक्खू समेत 6 मंत्रियों का डेरा, हाईकमान करेगा फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में मंथन तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंच...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास और हवाई कनेक्टिविटी को जल्द ही नई ऊंचाई मिलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली...

Related Articles

रील में दिखेगी रियल बदलाव की कहानी, मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर बनेंगी वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू...

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र

देवरिया: यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है।...

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS और 127 DSP समेत 137 अफसरों के तबादले

भोपाल : मध्यप्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए...