Home राजनीति पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के लिए सभी मिलकर कार्य करें-राज्यपाल
राजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रिय

पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के लिए सभी मिलकर कार्य करें-राज्यपाल

Share
Share
जयपुर, 24 फरवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की जड़ों को सींचकर उसकी जड़ों को सदा हरा रखता है। उन्होंने कहा कि वह लोगों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करता है। इसीलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा गया है। उन्होंने मीडिया को पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने देश में दूरदर्शन की शुरुआत और अन्य चैनलों के प्रसारण में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि समाचार  ऐसे प्रसारित और प्रकाशित होने चाहिए जो जन हित से, राष्ट्र हित से जुड़े हों। उन्होंने भारत के प्राचीन इतिहास से नई पीढ़ी को जोड़े जाने के लिए भी मीडिया को कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने बप्पा रावल की चर्चा करते हुए कहा कि वह देश के ऐसे महान योद्धा हुए जिन्होंने मोहम्मद बिन कासिम को भारत से खदेड़ा। उन्होंने कहा कि रावल पिंडी बप्पा रावल के नाम पर ही बना। उन्होंने इतिहास और लुप्त ज्ञान परम्परा को सहेजने और उसका अधिकाधिक प्रसार किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने मंगलवार को फर्स्ट इंडिया और ओटीटी के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में कहा कि राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम और राष्ट्र बोध से जुड़ी जानकारियां अधिकाधिक पाठकों के लिए दी जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता शाश्वत है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी! दिल्ली में सुक्खू समेत 6 मंत्रियों का डेरा, हाईकमान करेगा फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में मंथन तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंच...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास और हवाई कनेक्टिविटी को जल्द ही नई ऊंचाई मिलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली...

Related Articles

रील में दिखेगी रियल बदलाव की कहानी, मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर बनेंगी वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू...

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र

देवरिया: यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है।...

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS और 127 DSP समेत 137 अफसरों के तबादले

भोपाल : मध्यप्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए...