Home अन्तराष्ट्रीय सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले सीएम योगी, यूपी को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर चर्चा
अन्तराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले सीएम योगी, यूपी को ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर चर्चा

Share
Share

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात की तथा उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री एवं व्यापार और उद्योग मंत्री गान किम योंग तथा गृह मंत्री के. शणमुगम से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में हुई इन चर्चाओं का केंद्र उत्तर प्रदेश में शहरी नियोजन, आंतरिक सुरक्षा ढांचे और डिजिटल शासन में सिंगापुर की विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश को ”एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रहा।” उन्होंने बताया कि सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री योंग के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विशाल ‘लैंड बैंक’ और शीघ्र ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिलने वाली कनेक्टिविटी को रेखांकित किया। बयान के अनुसार, बैठक में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सिंगापुर की कंपनियों द्वारा औद्योगिक टाउनशिप स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि सिंगापुर के राष्ट्रीय सुरक्षा के समन्वय मंत्री और गृह मंत्री के. शणमुगम के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस दौरान सिंगापुर के तकनीक-एकीकृत पुलिसिंग मॉडल और आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हल्द्वानी में BJP का महामंथन, 2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

हल्द्वानी: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की. बैठक में 2027...

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. उन्होंनें हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की...

Related Articles

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS और 127 DSP समेत 137 अफसरों के तबादले

भोपाल : मध्यप्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए...

रक्तदान में हरियाणा की हैट्रिक: लगातार तीसरे साल देश में बना नंबर-1, केंद्र सरकार करेगी सम्मानित

हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष रक्तदान के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान...