Home राज्य रक्तदान में हरियाणा की हैट्रिक: लगातार तीसरे साल देश में बना नंबर-1, केंद्र सरकार करेगी सम्मानित
राज्यहरियाणा

रक्तदान में हरियाणा की हैट्रिक: लगातार तीसरे साल देश में बना नंबर-1, केंद्र सरकार करेगी सम्मानित

Share
Share

हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष रक्तदान के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर रहा है। वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 5.89 लाख यूनिट रक्त एकत्र किया गया और 8,189 रक्तदान शिविर आयोजित हुए। हरियाणा को प्रति दस लाख आबादी पर रक्तदान के सत्यापित आंकड़ों के आधार पर यह उपलब्धि मिली है। केंद्र सरकार एक अक्टूबर को नई दिल्ली के लेडी हाडिर्ंग मेडिकल कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस समारोह में राज्य को सम्मानित करेगी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान की दर 79 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त 2026 तक 92 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के साथ मजबूत रक्त आधान ढांचे, डिजिटल निगरानी और बेहतर चिकित्सकीय सुरक्षा ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हरियाणा को 2024 और 2025 में भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। चरखी दादरी में रक्त केन्द्र को लाइसेंस मिलने के बाद अब प्रदेश के सभी 22 जिलों में कम से कम एक सरकारी लाइसेंस प्राप्त रक्त केन्द्र उपलब्ध है। राज्य में इन केन्द्रों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है, जिनमें 34 सरकारी और 129 निजी हैं। इनमें 150 केन्द्रों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हल्द्वानी में BJP का महामंथन, 2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

हल्द्वानी: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की. बैठक में 2027...

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. उन्होंनें हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की...

Related Articles

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS और 127 DSP समेत 137 अफसरों के तबादले

भोपाल : मध्यप्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए...