Home राज्य हरियाणा सरकार का डेटा सुधार अभियान, वास्तविक लाभार्थियों पर फोकस
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार का डेटा सुधार अभियान, वास्तविक लाभार्थियों पर फोकस

Share
Share

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में स्वयं को अकेला व्यक्ति दर्ज कराने वाले नागरिकों के सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। सरकार का मानना है कि सही और वास्तविक आंकड़ों के आधार पर ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा सकता है।

इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में अकेले व्यक्तियों के आय और पारिवारिक स्थिति संबंधी विवरण का सत्यापन किया जा रहा है। हरियाणा में कुल 3 लाख 54 हजार 215 व्यक्तियों ने परिवार पहचान पत्र में स्वयं को अकेला व्यक्ति दर्शाया हुआ है। इनमें से 1 लाख 90 हजार 112 व्यक्तियों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम दर्ज है।

166249 लोगों का सत्यापन हो चुका

इनमें अब तक 1 लाख 66 हजार 240 व्यक्तियों का गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में सफलतापूर्वक सत्यापन किया जा चुका है। प्रदेश सरकार धरातल पर एकल परिवार वाले व्यक्ति का सत्यापन करने के बाद उनके कल्याण के लिए अधिक लाभान्वित भी कर सकती है।

यदि सत्यापन में एकल होने का दावा गलत पाया गया तो प्रारंभिक तौर पर ऐसे व्यक्तियों को अपने परिवार के बाकी उन सदस्यों के साथ जुड़ने की सलाह दी जाएगी, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने की मंशा से अलग परिवार पहचान पत्र बनवा रखे हैं।

नागरिकों को फोन पर भेजे जा रहे मैसेज

सरकार को यदि ऐसे एकल व्यक्ति मिले, जिनकी हालत काफी खराब है तो न केवल उनकी पेंशन अलग से बढ़ाई जा सकती है। परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट को-आर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के अनुसार हरियाणा सरकार द्वारा ऐसे सभी नागरिकों को मोबाइल संदेश भेजकर सत्यापन कराने की जानकारी दी जा रही है।

यह भी जानें

  • कुल अकेले व्यक्ति: 3,54,215
  • 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले: 1,90,112
  • बीपीएल श्रेणी में सत्यापित: 1,66,240
  • शेष व्यक्तियों का सत्यापन जारी
  • मोबाइल संदेशों के माध्यम से दी जा रही सूचना
  • सत्यापन के बाद ही योजनाओं का लाभ होगा सुनिश्चित।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार की रात 14 आईएएस व 34 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। सहारनपुर के मुख्य विकास...

‘प्रदेश में भय और बेरोजगारी का माहौल’, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना

बरेली : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भय, बेरोजगारी...

Related Articles

11 साल बाद छत्तीसगढ़ में 32वें राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आगाज, स्थानीय लोकतंत्र पर मंथन

रायपुर: नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त...

हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की उम्मीद जगी, सीएमओ ने शुरू किया परीक्षण

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे...

किशाऊ परियोजना से हरियाणा को मिलेगा 1280 क्यूसेक पानी, सिंचाई-पेयजल योजनाओं को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़। दशकों से अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह राज्यों के...