Home राज्य उत्तर प्रदेश घर-दुकान किराये पर ले रहे हैं? अब एग्रीमेंट के लिए ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे, जानें नए नियम
उत्तर प्रदेशराज्य

घर-दुकान किराये पर ले रहे हैं? अब एग्रीमेंट के लिए ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे, जानें नए नियम

Share
Share

उत्तर प्रदेश में किराये की संपत्ति का एग्रीमेंट बनवाना अब बहुत सस्ता और झंझट मुक्त होने जा रहा है. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश किरायेदारी नियमावली से जुड़े स्टाम्प और पंजीयन शुल्क के नए प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है. इसके साथ ही अब पुराने सर्किल रेट वाले फार्मूले को खत्म कर निर्धारित फिक्स्ड चार्ज लागू कर दिए गए हैं.

नए नियमों के तहत अब 2 लाख रुपये तक के सालाना किराये वाले एग्रीमेंट पर 32,000 रुपये की जगह महज 1,000 रुपये का स्टांप शुल्क देना होगा.

सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य राज्य में किरायेदारी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना, मकान मालिकों और किरायेदारों के बीच होने वाले कानूनी विवादों को घटाना और भारी भरकम स्टांप शुल्क के डर से बिना एग्रीमेंट के रहने की प्रथा को समाप्त करना है.

32,000 की जगह अब सिर्फ 1,000 रुपये

स्टांप और पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल के अनुसार, अब तक राज्य में रेंट एग्रीमेंट बनवाते समय प्रॉपर्टी के सर्किल रेट के चार गुना मूल्य पर 4 प्रतिशत का शुल्क चुकाना पड़ता था. इस वजह से कई बार मामूली किराए के लिए भी हजारों रुपये की स्टांप ड्यूटी बन जाती थी.

  • पुरानी व्यवस्था का गणित: 2 लाख सालाना किराये वाले मकान का रेंट एग्रीमेंट कराने पर सर्किल रेट के हिसाब से लगभग 32,000 रुपये तक का स्टांप शुल्क देना पड़ता था.
  •  नई व्यवस्था: अब इस पेचीदा फॉर्मूले को पूरी तरह खत्म करके एक पारदर्शी और फिक्स्ड स्लैब लागू कर दिया गया है. अब 2 लाख रुपये के वार्षिक किराये वाले एग्रीमेंट पर मात्र 1,000 रुपये का ही शुल्क देना होगा.

 सालाना किराये के हिसाब से नए स्टांप शुल्क की दरें

वार्षिक किराया नया निर्धारित स्टांप शुल्क
2 लाख रुपये तक 1,000 रुपये
2 लाख से 6 लाख रुपये तक 3,000 रुपये
6 लाख से 10 लाख रुपये तक 4,500 रुपये

कब से लागू होंगी नई दरें

इस पूरे मामले पर संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्पष्ट किया कि जैसे ही इस निर्णय की आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी, उसी दिन से पूरे उत्तर प्रदेश में यह नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी.

इसलिए लाना पड़ा नया नियम

  • अब तक महंगा स्टांप शुल्क होने के कारण अधिकतर लोग बिना एग्रीमेंट या सिर्फ 100 रुपये के सादे स्टांप पर मौखिक समझौते कर लेते थे, जिससे विवाद होने पर कानूनी मदद मिलना मुश्किल होता था.
  • दुकान, गोदाम या रहने के लिए घर किराये पर लेने वाले छोटे कारोबारियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों की जेब पर अब अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा.
  • कानूनी रूप से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट होने से मकान मालिक और किरायेदार दोनों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे.
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन के लिए दिया धन्यवाद मंच पर काफी देर तक बैठकर कथा...

240 से अधिक लोगों को ले जा रहे इंडोनेशियाई यात्री जहाज से संपर्क टूटने के बाद तलाश जारी

जकार्ता: इस वक्त की बड़ी खबर इंडोनेशिया से सामने आ रही है। यहां के बोर्नियो द्वीप के पास खराब मौसम की वजह से...

Related Articles

हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की उम्मीद जगी, सीएमओ ने शुरू किया परीक्षण

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे...

किशाऊ परियोजना से हरियाणा को मिलेगा 1280 क्यूसेक पानी, सिंचाई-पेयजल योजनाओं को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़। दशकों से अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह राज्यों के...

CM मान का बड़ा दावा: पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी, 100% कवरेज का लक्ष्य

श्री आनंदपुर साहिब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बार फिर स्पष्ट...

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अंतिम चरण में, VDC फीडबैक में 41% बढ़ोतरी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि पंजाब का...