Home राष्ट्रिय सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य जानने मेदांता अस्पताल पहुंचे नड्डा और जितेंद्र सिंह
राष्ट्रिय

सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य जानने मेदांता अस्पताल पहुंचे नड्डा और जितेंद्र सिंह

Share
Share

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की।’दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर वांगचुक का हालचाल जाना। वांगचुक को शाम करीब साढ़े सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल लाया गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि वांगचुक को आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में आईसीयू-आठ में भर्ती किया गया है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुआ अस्पताल में ट्रांसफर

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाने की अनुमति दी थी। यह आदेश उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने भी मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन अदालत से कहा कि वांगचुक लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रहें। इसके बाद मंगलवार शाम उन्हें सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी देकर कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनके सभी मेडिकल रिकॉर्ड भी साथ भेजे गए।

कैसे पहुंचे थे सफदरजंग अस्पताल?

सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी और डॉक्टरों ने तत्काल इलाज की सलाह दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर मंतर से उठाकर एंबुलेंस के जरिए सफदरजंग अस्पताल ले गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास व वन...

हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से हल्द्वानी में राहुल गांधी पर दिए गए...

Related Articles

जनता का ‘भरोसा’ ही न्यायपालिका की असली ताकत है: CJI

देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कहा है कि...

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मातृभाषा पर बोले अमित शाह: “विवाद भड़काने की कोशिशें होंगी नाकाम, राज्यों के पास सक्षम नेतृत्व”

मुंबई: “मातृभाषा को प्राथमिकता देना हमारी सरकार की नीति है. मुझे नहीं...

BRICS की आड़ में चीनी सामान और AI की एंट्री? चिनफिंग के ‘5-पॉइंट प्लान’ को लेकर भारत सतर्क

नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा पेश किया...