Home राज्य उत्तर प्रदेश शिवपुराण कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:कैबिनेट मंत्री ए.के.शर्मा और कुंडा विधायक राजा भैया ने टेका माथा
उत्तर प्रदेशराज्य

शिवपुराण कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:कैबिनेट मंत्री ए.के.शर्मा और कुंडा विधायक राजा भैया ने टेका माथा

Share
Share

शुभ उपकार संवाददाता

ऊंचाहार,रायबरेली। तहसील क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर आयोजित सात दिवसीय भव्य शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के मुख्य संरक्षण और संयोजन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन दिग्गज नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला।
शनिवार दोपहर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा तथा कुंडा के लोकप्रिय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया।दोनों विशिष्ट अतिथियों ने विख्यात कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया।

मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने इस भव्य आयोजन के लिए डॉ. मनोज कुमार पांडेय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा,धर्मिक चेतना और जनसेवा के भाव का संचार करते हैं।
वहीं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के कथा पंडाल में पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने जोरदार तालियों और जयकारों से उनका स्वागत किया।अपनी प्रभावी कार्यशैली, प्रखर वक्ता की छवि और जन-जन से गहरे जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले राजा भैया ने व्यासपीठ के समक्ष शीश नवाया। उन्होंने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से शिवकथा का श्रवण करना सौभाग्य की बात है।राजा भैया ने आयोजन की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और संवर्धन के लिए ऐसे वृहद आयोजन मील का पत्थर साबित होते हैं।
कथा स्थल ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंभू’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा। शिवपुराण कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा और कुंडा विधायक राजा भैया ने टेका माथा
ऊंचाहार (रायबरेली): ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर आयोजित सात दिवसीय भव्य शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के मुख्य संरक्षण और संयोजन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन दिग्गज नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला।
शनिवार दोपहर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा तथा कुंडा के लोकप्रिय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने विख्यात कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया।
मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने इस भव्य आयोजन के लिए डॉ. मनोज कुमार पांडेय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, धर्मिक चेतना और जनसेवा के भाव का संचार करते हैं।
वहीं, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के कथा पंडाल में पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने जोरदार तालियों और जयकारों से उनका स्वागत किया। अपनी प्रभावी कार्यशैली, प्रखर वक्ता की छवि और जन-जन से गहरे जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले राजा भैया ने व्यासपीठ के समक्ष शीश नवाया। उन्होंने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से शिवकथा का श्रवण करना सौभाग्य की बात है। राजा भैया ने आयोजन की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और संवर्धन के लिए ऐसे वृहद आयोजन मील का पत्थर साबित होते हैं।
कथा स्थल ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंभू’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरा ऊंचाहार क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...