भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बारिश के शुरुआती दौर में ही एक मकान धराशायी हो गया. यहां के कोतवाली थाने के सामने इब्राहिमपूरा में 90 साल पुरानी ये इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. घटना के समय मकान में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, इस घटना में एक युवक के हाथ में मामूली चोट आई हें और कोई बड़ी जनहानी नहीं हुई है. घटना के एक घंटे बाद नगर निगम के अधिकारी मोके पर पहुंचे.
इब्राहिमपुरा क्षेत्र की घटना
बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात कोतवाली थाने के सामने इब्राहिमपुरा में एक इमारत का अगला हिस्सा भरभराकर गिर गया. हालांकि, इससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया. हादसे के वक्त घर के अंदर तीन से चार महिलाएं और तीन बच्चे मौजूद थे. इसी दौरान मकान का अगला छज्जा और दीवारें अचानक भरभराकर गिर गईं. छज्जे के साथ एक युवक भी नीचे सड़क पर आ गिरा और उसके हाथ में मामूली चोट भी आई हैं.
जर्जर मकानों को पहले ही मिल चुके नोटिस
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना नहीं है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मोके पहुंचकर स्थिति को संभाला लेकिन सुचना के एक घंटे बाद नगर निगम के संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. नगर निगम के वार्ड अधिकारी शाहाबउद्दीन ने बताया, ”मकान काफी पुराना है. बारिश के कारण ये हदसा हुआ है.” उन्होंने कहा कि जितने भी जार्जर मकान हैं सब को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जो इमारत गिरी है उसको और गिराया जाएगा जिससे आगे कोई हदसा ना हो.
तीन दिन की लगातार बारिश में कमजोर हुआ मकान
नगर निगम के वार्ड अधिकारी शाहाबउद्दीन ने कहा, ” तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ. राहत की बात यह भी रही कि बारिश की वजह से सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही कम थी. यदि उस समय सड़क पर सामान्य दिनों जैसी भीड़ होती, तो बड़ी घटना घट सकती थी. घटनास्थल के पास ही कई गारमेंट्स शॉप और रहवासी एरिया हैं. यहां देर रात तक भीड़भाड़ भी रहती है लेकिन बारिश होने के कारण इस इलाके मे आवाजाही कम थी जिस वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ.”
Leave a comment