Home राज्य हरियाणा कैबिनेट आज तय करेगी मानसून सत्र की तारीख, ई-वाहन नीति समेत कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
राज्यहरियाणा

हरियाणा कैबिनेट आज तय करेगी मानसून सत्र की तारीख, ई-वाहन नीति समेत कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Share
Share

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त को बुलाया जा सकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी।

बैठक में इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और कारों पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी को सीधे लाभार्थी के खाते में डालने के लिए संशोधित ई-वाहन पालिसी पर भी विचार किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को वाहन खरीदते समय ही इसका लाभ मिल सके।

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में करीब एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा होगी। पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र तीन से दस अगस्त तक चलेगा।

चूंकि दोनों राज्यों के विधानसभा सदन एक ही परिसर में हैं, इसलिए प्रदेश सरकार की योजना पंजाब के बाद ही हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की है, ताकि सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं में कोई दिक्कत न आए।

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में आधा दर्जन से अधिक विधेयक पारित कराए जाने हैं। इनमें प्रशासनिक सुधार, विभागीय नियमों में संशोधन और जनहित से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।

संबंधित विभागों के मंत्री संशोधित विधेयकों का ड्राफ्ट कैबिनेट के समक्ष रखेंगे, जिससे इन्हें अंतिम रूप दिया जा सके। इसके अलावा कई नीतिगत निर्णय भी इस बैठक में लिए जाएंगे। उच्च शिक्षा संस्थानों, मेडिकल कालेजों, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और विभिन्न विभागों में पद सृजन या भर्ती संबंधी प्रस्तावों पर कैबिनेट विचार कर सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...