Home राज्य छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

Share
Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के खेल पुरस्कारों, नगद प्रोत्साहन राशि, खेलवृत्ति (डाइट मनी) और प्रेरणा निधि के लिए आवेदन मांगे हैं. पात्र खिलाड़ी, प्रशिक्षक और निर्णायक 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

इन पुरस्कारों के लिए आवेदन

विभाग की ओर से शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों का चयन किया जाएगा.

मिलेगी लाखों रुपये की पुरस्कार राशि

शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के तहत 3 लाख रुपए, शहीद कौशल यादव और वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1.50 लाख रुपए दिए जाएंगे. वहीं, शहीद विनोद चौबे सम्मान और शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि मिलेगी. विजेताओं को मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर और टाई भी दिए जाएंगे.

खेलवृत्ति और प्रोत्साहन राशि भी

वर्ष 2025-26 में (1 अप्रैल से 31 मार्च तक के 1 वर्ष) जिन खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है. पदक जीतने वाले खिलाड़ी नगद प्रोत्साहन राशि, खेलवृत्ति (डाइट मनी) और प्रेरणा निधि के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए निर्धारित पात्रता पूरी करना जरूरी होगा.

कैसे करें आवेदन

आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध हैं. जिन खिलाड़ियों की खेल संघ ने अनुशंसा नहीं की है, लेकिन उनकी उपलब्धियां बेहतर हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीधे विभाग में आवेदन जमा कर सकते हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...

पंजाब मंत्री हरजोत बैंस की कनाडा यात्रा पर विवाद, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के कनाडा दौरे को...