Home राज्य उत्तर प्रदेश IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र
उत्तर प्रदेशराज्य

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र

Share
Share

देवरिया: यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है। यह इस्तीफा डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने मंजूर किया है। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी ने निजी कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों को लेकर 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। बता दें कि उनका इस्तीफा 15 सितंबर से प्रभावी होगा।

आईएएस अधिकारी के बाद यूपी सरकार ने यह मामला केंद्र सरकार को भेज दिया था। अब डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने उनके इस्तीफे को मंजूरी देने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। दिव्या मित्तल ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा कि मेरा आईएएस से त्यागपत्र स्वीकार हो गया है। उन्होंने आगे लिखा कि प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो।

आजादी के 75 साल बाद कराई थी पानी की व्यवस्था

बता दें कि मिर्जापुर की डीएम रहते हुए दिव्या मित्तल ने हलिया ब्लॉक के लहुरियागह गांव में आजादी के 75 साल के बाद पानी की व्यवस्था कराई थी। इस काम के बाद सभी तरफ उनकी काफी तारीफ हुई थी। दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से अपनी पढ़ाई की थी। इसके बाद वह नौकरी के लिए लंदन चली गई। उनके मन में लंदन में सफल करियर के बावजूद आईएएस बनने का सपना था। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई।

30 अगस्त को दिव्या मित्तल ने दिया था इस्तीफा

दिव्या मित्तल ने अपना इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि मैंने 13 सालों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने आगे लिखा था कि साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। उन्होंने लिखा था कि दिन-रात एक कर आईआईटी और आईआईएम से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। लेकिन ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। बता दें कि दिव्या मित्तल सोशल मीडिया पर भी काफी रहती हैं। वह लगातार जीवन, करियर से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी! दिल्ली में सुक्खू समेत 6 मंत्रियों का डेरा, हाईकमान करेगा फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में मंथन तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंच...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास और हवाई कनेक्टिविटी को जल्द ही नई ऊंचाई मिलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली...

Related Articles

रील में दिखेगी रियल बदलाव की कहानी, मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर बनेंगी वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू...

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS और 127 DSP समेत 137 अफसरों के तबादले

भोपाल : मध्यप्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए...

रक्तदान में हरियाणा की हैट्रिक: लगातार तीसरे साल देश में बना नंबर-1, केंद्र सरकार करेगी सम्मानित

हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष रक्तदान के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान...