Home राज्य हरियाणा भाजपा प्रवक्ता वैशाली तोमर को मिला बेहतर काम का इनाम: राज्य महिला आयोग में बनाई गईं सदस्य
राज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा प्रवक्ता वैशाली तोमर को मिला बेहतर काम का इनाम: राज्य महिला आयोग में बनाई गईं सदस्य

Share
Share

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की एक और पदाधिकारी को प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग में एडजस्ट कर दिया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर को बेहतर काम का इनाम देते हुए महिला आयोग में सदस्य बनाया गया है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकीं ऊषा प्रियदर्शनी को आयोग में पहले ही अध्यक्ष और महामंत्री मीना परमार को उपाध्यक्ष बनाया जा चुका है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने वैशाली तोमर की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। वैशाली ने अंग्रेजी तथा योग में मास्टर डिग्री के साथ ही लाइब्रेरी साइंस, संगीत और भरतनाट्यम में स्नातक की हुई है।

वह युवा मोर्चा की मीडिया प्रभारी और महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिला आयोग में सदस्यों की संख्या पांच से बढ़ाकर सात किया है।

आयोग में भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान पहले ही सदस्य के रूप में काम कर रही हैं। वैशाली तोमर की नियुक्ति के बाद अब आयोग में एक सदस्य का पद रिक्त रह गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: छाता चीनी मिल में लगेगा ड्यूल मोड एथेनॉल प्लांट, 19 साल बाद फिर लौटेगी रौनक

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में योगी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई है। इसमें सबसे बड़ा फैसला एथेनॉल प्लांट को लेकर हुआ। मथुरा के छाता...

घर-दुकान किराये पर ले रहे हैं? अब एग्रीमेंट के लिए ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे, जानें नए नियम

उत्तर प्रदेश में किराये की संपत्ति का एग्रीमेंट बनवाना अब बहुत सस्ता और झंझट मुक्त होने जा रहा है. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Related Articles

‘आशीर्वाद का दीप’: PM मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जले लाखों दीये

बीजापुर\जांजगीर चांपा\बालोद\महासमुंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल...