Home राज्य पंजाब पंजाब कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज, चन्नी-वड़िंग गुटों ने बढ़ाया शक्ति प्रदर्शन
पंजाबराज्य

पंजाब कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज, चन्नी-वड़िंग गुटों ने बढ़ाया शक्ति प्रदर्शन

Share
Share

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद दो धड़ों में बंटे कांग्रेसियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन तेज कर दिया है। खासकर पूर्व सीएम एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। दोनों नेता नए प्रभारी और हाईकमान को प्रदेश में अपने-अपने धड़े का दम दिखाने में जुटे हैं। दूसरी ओर, नए महासचिव प्रभारी सचिन पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलकर उनसे पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात पर सलाह ली है।

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रहे मतभेद के चलते भले ही हाईकमान ने प्रभारी भूपेश बघेल को पंजाब की जिम्मेदारी से हटा दिया है, मगर कांग्रेसियों की गुटबाजी अभी भी कायम है। नतीजतन, दोनों धड़ों के बड़े नेताओं की राह अलग-अलग दिख रही है। इसी के चलते पूर्व सीएम चन्नी ने 07 सितंबर को जालंधर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया।

पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत चन्नी गुट के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहे मगर प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चन्नी के साथ मंच साझा नहीं किया। इससे पहले 28 अगस्त को रखड़ पुण्या के मेले में भी पूर्व सीएम चन्नी ने अमृतसर स्थित बाबा बकाला में सियासी मंच सजाया था, मगर वहां भी प्रदेशाध्यक्ष वड़िंग और उनके धड़े के नेता नदारद थे।

चंडीगढ़ में वड़िंग ने दिखाई ताकत

08 सितंबर को प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के खिलाफ एक बड़ी जनसभा व प्रदर्शन का आयोजन कर अपनी ताकत हाईकमान को दिखाई। काफी संख्या में कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचे और वड़िंग गुट के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भी मंच साझा किया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी सूरज ठाकुर भी इस दौरान मौजूद रहे, मगर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, परगट सिंह, विधायक गुरजीत, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, विधायक परगट सिंह व सुखपाल सिंह खैहरा समेत अन्य नेता गैरहाजिर रहे।

‘चन्नी मेरे बड़े भाई, वरिष्ठ नेताओं से सीखता हूं

‘पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी मेरे बड़े भाई हैं। मैं वरिष्ठ नेताओं से सीखकर ही यहां तक पहुंचा हूं। मैं तो जमीन पर बैठने वाला कार्यकर्ता था। राहुल गांधी की वजह से ही सांसद और प्रदेशाध्यक्ष बना। कांग्रेस में कोई धड़ेबाजी नहीं है। जरूरी नहीं होता कि हर प्रदर्शन में सभी नेता पहुंच पाएं। मैंने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को साफ कह दिया है कि यदि हाईकमान मुझे पद से हटा भी देता है तो मेरे पीछे नहीं चलना, बल्कि झंडा उठाकर कांग्रेस के सिपाही की तरह आगे बढ़ते रहना है। – अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस

गुटबाजी से कैसे निपटें, पायलट ने राहुल-प्रियंका से ली सलाह

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से अलग-अलग मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान पायलट ने दोनों से पंजाब की गुटबाजी व वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी दूर करने के संदर्भ में सलाह ली। इसके अलावा बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव की रणनीति, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा राज्य में वरिष्ठ नेताओं के बीच गुटबाजी और मतभेदों को खत्म करना रहा। पायलट ने पार्टी को एकजुट रखने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूंकने और सभी गुटों को साथ लेकर चलने का खाका भी पेश किया। सूत्र बताते हैं कि राहुल-प्रियंका ने पायलट को पंजाब में संगठनात्मक एकजुटता बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम आदमी पार्टी, भाजपा और अकाली दल के खिलाफ मजबूत रणनीति के साथ चुनाव लड़ा जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से देशभर में असर, MP की 7 हजार शाखाओं में काम बंद

भोपाल: मध्य प्रदेश में बैंकों की हड़ताल के बाद पूरे देश में एक...

सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक टली, भर्ती के फैसलों का इंतजार बढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सुक्खू सरकार...

हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल पूरे होते ही बिना देरी होंगे नियमित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को अब दो साल कार्यकाल पूरा...

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की...