Home राज्य हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, हर जिले में बनेगा संयुक्त निदेशक शिक्षा का पद
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, हर जिले में बनेगा संयुक्त निदेशक शिक्षा का पद

Share
Share

शिमला। शिक्षा निदेशालय के पुनर्गठन के बाद अब सरकार जिलास्तर पर भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। हर जिला में संयुक्त निदेशक शिक्षा का पद सृजित किया जाएगा। इसके बाद उपनिदेशक प्रारंभिक, उच्च व इंस्पेक्शन संयुक्त निदेशक के अधीन रहेंगे। शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को वित्त विभाग की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

वित्त विभाग करेगा आकलन

संयुक्त निदेशक का पद सृजित होने से कितना अतिरिक्त वित्तीय भार सरकार पर पड़ेगा। इससे क्या फायदा होगा, इसका आकलन वित्त विभाग करेगा। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद ही प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा।

संयुक्त निदेशक के अधीन होगा जिला

जिलों में उपनिदेशक के न केवल कार्यालय अलग-अलग हैं बल्कि स्टाफ भी अलग-अलग बैठता है। पुनर्गठन के बाद इसे एक ही छत्त के नीचे लाने की भी तैयारी है। निदेशालय से जो पत्राचार उपनिदेशक कार्यालय के साथ किया जाता है इसको लेकर अलग-अलग पत्र भेजने पड़ते हैं। अब संयुक्त निदेशक के अधीन पूरा जिला रहेगा। दो दिन पहले शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सचिव शिक्षा राकेश कंवर को निर्देश दिए हैं कि जल्द इस मामले को कैबिनेट में लाया जाए।

अभी यह है व्यवस्था

हर जिला में तीन उपनिदेशक हैं। उप निदेशक प्रारंभिक के पास कक्षा पहली से आठवीं तक का कार्यभार होता है, जबकि उच्चतर के पास 9वीं से 12वीं तक की व्यवस्था का जिम्मा है। इंस्पेक्शन का कार्य तीसरे उप निदेशक के पास है।

शिक्षकों को पदोन्नति का मिलेगा एक और मौका

शिक्षा विभाग में उप निदेशक के 41 पद सृजित हैं। प्रधानाचार्य से पदोन्नत होकर उपनिदेशक बनते हैं। उपनिदेशक पदोन्नति वाला पद है। संयुक्त निदेशक का पद जिला में सृजित होने के बाद शिक्षकों को पदोन्नति का एक और मौका मिल जाएगा। नहीं तो पदोन्नति के बाद वे उपनिदेशक पद से ही सेवानिवृत हो जाते थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

PM मोदी के मुंबई दौरे से पहले BKC में हड़कंप, नकली PMO अधिकारी और हथियारबंद बॉडीगार्ड गिरफ्तार

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से एक दिन पहले (7 सितंबर) एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. शहर के एक बड़े...

चेक बाउंस केस: अभिनेता राजपाल यादव को राहत, सरेंडर करने से मिली अंतरिम छूट

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल नवरंग यादव को चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट...

Related Articles

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना: उत्तराखंड के युवाओं को पर्यटन व्यवसाय के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी

नैनीताल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की...

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’: CM धामी ने HNB गढ़वाल विवि में विद्यार्थियों से साधा सीधा संवाद

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय...