Home राज्य उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, कहा– कांग्रेस देश की छवि धूमिल कर रही
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

बृजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, कहा– कांग्रेस देश की छवि धूमिल कर रही

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले लोग देश में दंगे करवाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट करना अब एक फैशन बन गया है। डिप्टी सीएम ने दिल्ली में आयोजित एआई समिट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में दुनिया भर से प्रतिनिधि शामिल हुए थे। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा नग्न होकर प्रदर्शन करना देश को शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) देश के कोने-कोने तक पहुंचे और भारत तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी बने। इसके विपरीत कांग्रेस और राहुल गांधी प्रतिदिन प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं और विदेशी मंचों से भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाते हैं। पाठक ने कहा, “सूरज पर थूकने से अपना ही चेहरा गंदा होता है।” उनका कहना था कि राहुल गांधी का एजेंडा देश की छवि को धूमिल करना है। डिप्टी सीएम ने राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि चीन से फंड लेने जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भारत आर्थिक क्षेत्र में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और वैश्विक मंच पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह केवल सरकार और प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत हमले कर रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में दरारें पड़ने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के...

मायावती का उत्तराधिकारी कौन होगा? बसपा सुप्रीमो ने बताया- भतीजी दीपिका तैयार नहीं हुईं तो…

लखनऊ। बड़े भतीजे आकाश आनंद को बसपा से तीन बार हटाने और वापस बुलाने के साथ हाल ही में छोटे भतीजे ईशान आनंद...

Related Articles

27 की उम्र में बनीं MD, शैलजा किरण ने बताया सफलता का राज

हैदराबाद : मार्गदर्शी चिट फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) चेरुकुरी शैलजा किरण...

TMC के 10 बागी विधायकों को विधानसभा सचिवालय ने अयोग्यता याचिका पर नोटिस भेजा

पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, 2000 करोड़ का खर्च बचा; बिना निवेश मिलेगा 1000 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला। हिमाचल के हिस्से का पानी लेने वाले दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा...

शारदीय नवरात्र में नए दफ्तर से कामकाज संभालेंगे सीएम सुक्खू, फरियादियों को मिलेगी बड़ी राहत

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस शारदीय नवरात्र में अपने नए कार्यालय...