Home राज्य शारदीय नवरात्र में नए दफ्तर से कामकाज संभालेंगे सीएम सुक्खू, फरियादियों को मिलेगी बड़ी राहत
राज्यहिमाचल प्रदेश

शारदीय नवरात्र में नए दफ्तर से कामकाज संभालेंगे सीएम सुक्खू, फरियादियों को मिलेगी बड़ी राहत

Share
Share

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस शारदीय नवरात्र में अपने नए कार्यालय में कामकाज संभालना शुरू कर देंगे। सचिवालय स्थित नवनिर्मित ईलर्जली फेज-दो भवन में मुख्यमंत्री का नया दफ्तर आकार ले चुका है।

आज लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने निर्माण गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया। इस नए कार्यालय के शुरू होने से दूर-दराज से अपनी फरियाद लेकर आने वाले प्रदेशवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अक्सर यह देखने में आता था कि प्रदेश के विभिन्न कोनों से मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले लोगों के लिए पुराने परिसर में बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। जगह के अभाव में फरियादियों को सचिवालय के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था।

लेकिन, नवनिर्मित कार्यालय में जनता की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले लोगों के लिए बैठने की पर्याप्त और आरामदायक व्यवस्था होगी, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

100 अधिकारी एक साथ कर सकेंगे बैठक

मुख्यमंत्री के इस नए कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं और अधिक क्षमता के साथ तैयार किया गया है। आधिकारिक बैठकों के लिए इसमें एक ऐसा बड़ा हाल तैयार किया गया है, जहां एक साथ दो पंक्तियों में 50 अधिकारी बैठ सकेंगे। इससे राज्य स्तर की बड़ी विभागीय समीक्षा बैठकों का संचालन आसानी से हो सकेगा।

दो मंत्रियों को पहले ही मिल चुके हैं नए दफ्तर

गौरतलब है कि राज्य सचिवालय में सुविधाओं के विस्तार का काम लगातार जारी है। मुख्यमंत्री से पहले प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों अनिरुद्ध सिंह और यादवेंद्र गोमा के लिए भी आर्म्जडेल फेज-दो में नए कार्यालय बनाए जा चुके हैं। दोनों मंत्री पिछले करीब डेढ़ साल से अपने इन नए कार्यालयों में बैठकर जनसेवा का कामकाज निपटा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

शिवपुराण कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:कैबिनेट मंत्री ए.के.शर्मा और कुंडा विधायक राजा भैया ने टेका माथा

शुभ उपकार संवाददाता ऊंचाहार,रायबरेली। तहसील क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर आयोजित सात दिवसीय भव्य शिवमहापुराण कथा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।उत्तर...

“महादेव की भक्ति में जो डूब गया,उसका जीवन धन्य हो गया” — प्रदीप मिश्रा

लाखों श्रद्धालुओं से शिवमय हुआ ऊंचाहार,हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कथा पंडाल शुभ उपकार संवाददाता ऊंचाहार,रायबरेली। श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे...

Related Articles

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, 2000 करोड़ का खर्च बचा; बिना निवेश मिलेगा 1000 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला। हिमाचल के हिस्से का पानी लेने वाले दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा...

आतंकवाद से लेकर चुनाव और कुंभ तक, उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कसी कमर

देहरादून: आतंकवाद नियंत्रण, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, आगामी विधानसभा चुनाव, चारधाम यात्रा,...

चारधाम यात्रा-2026 की सीएम धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर जोर

देहरादून: दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...