Home राज्य उत्तराखंड नंदा की चौकी पुल पर CM धामी का निरीक्षण, 12 घंटे में एप्रोच रोड बनने पर लिया जायजा
उत्तराखंडराज्य

नंदा की चौकी पुल पर CM धामी का निरीक्षण, 12 घंटे में एप्रोच रोड बनने पर लिया जायजा

Share
Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दस अगस्त सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से वापस लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं व यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

दरअसल, नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे. मुख्यमंत्री के निर्देशन में युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण मात्र 12 घंटे के भीतर पूर्ण कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सकी और आमजन को होने वाली असुविधा से राहत मिली. मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना भी की.

बता दें कि बीती 28 जुलाई को भारी बारिश के बाद नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गई. ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था. इसी बड़ी वजह ये भी थी कि इस पुल का उद्घाटन 16 दिन पहले ही हुआ था. कांग्रेस ने भी इस मुद्दों को जोरशोर से उठाया था कि कैसे 16 करोड़ रुपए का लागत से बने पुल की एप्रोच रोड 16 दिन भी नहीं ठीक पाई है. इस मामले में सरकार की तरफ से जांच के बाद एक्शन भी लिया गया है.

इस मामले में जहां सरकार ने निर्माणदायी संस्था यानी कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड किया तो वहीं कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई थी. इस मामले पर जमकर राजनीति भी हुई थी, क्योंकि नंदा की चौकी पुल को बनाने वाली कंपनी का बीजेपी कनेक्शन भी सामने आया था. वहीं आज सहसपुर से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुल का निरीक्षण किया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से देशभर में असर, MP की 7 हजार शाखाओं में काम बंद

भोपाल: मध्य प्रदेश में बैंकों की हड़ताल के बाद पूरे देश में एक...

सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक टली, भर्ती के फैसलों का इंतजार बढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सुक्खू सरकार...

हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल पूरे होते ही बिना देरी होंगे नियमित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को अब दो साल कार्यकाल पूरा...

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की...