Home राज्य रेवाड़ी के बावल में 150 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे CM सैनी और केंद्रीय मंत्री चौहान
राज्यहरियाणा

रेवाड़ी के बावल में 150 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे CM सैनी और केंद्रीय मंत्री चौहान

Share
Share

रेवाड़ी:  सीएम बनने के बाद नायब सिंह सैनी और केंद्र में कृषि मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान 30 जून को पहली बार बावल आएंगे। इस दौरान लगभग 150 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर बावल की जनता को सीएम और केंद्रीय मंत्री से हलके के लिए किसी बड़ी सौगात का इंतजार भी रहेगा। लंबे समय के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री का इलाके में आगमन हो रहा है। इससे पूर्व गत वर्ष 6 जून को कृषि राज्यमंत्री चौ. भागीरथ जिले में आए थे। कैबिनेट मंत्री के रूप में संभवतया राव बिरेंद्र सिंह के बाद शिवराज चौहान बावल में आ रहे हैं।

कृषि मंत्री मंगलवार को बावल के चौ. चरण सिंह कृषि अनुसंधान केंद्र में खेत बचाओ अभियान का समापन करेंगे। सीएम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। केंद्र सरकार की ओर से कृषि के क्षेत्र में चलाई जा रही कई परियोजनाओं को केंद्रीय मंत्री किसानों को समर्पित करेंगे। वह कार्यक्रम के दौरान किसानों से सीधा संवाद करेंगे।

देश भर से बड़ी संख्या में आने वाले कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ किसानों के साथ महत्पूर्ण और उन्नत खेती से संबंधित जानकारियां सांझा करेंगे। इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा चुका है। भीड़ जुटाने के लिए विधायक डा. कृष्ण कुमार, जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली और और राव र समर्थकों ने ने पूरी ताकत लगाई हुई है। पार्टी के सभी पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। किसानों को जानकारी देने के लिए स्टाल लगाई जाएंगी। उन्हें कृषि की नवीनतम तकनीकों के बारे में बताया जाएगा।

पहले आगमन पर हुई ‘मनोहर’ घोषणा

मनोहर लाल का सीएम बनने के बाद बावल में पहला आगमन वर्ष 2015 में हुआ था। तत्कालीन मंत्री डा. बनवारीलाल के आग्रह पर उन्होंने मनेठी गांव में एम्स खुलवाने की बड़ी घोषणा की थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी ही घोषणा को ‘फिजिबल नहीं बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन इसके बाद क्षेत्र के लोगों के आंदोलन और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से एम्स का सपना साकार होता चला गया। अब नायब सिंह के आगमन पर भी लोगों को किसी बड़ी घोषणा का इंतजार है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...