Home राज्य दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू, CWC बैठक में होंगे शामिल; मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से चर्चा संभव
राज्यहिमाचल प्रदेश

दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू, CWC बैठक में होंगे शामिल; मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से चर्चा संभव

Share
Share

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मंगलवार को दोपहर बाद शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। खराब मौसम के कारण वह सड़क मार्ग होते हुए दिल्ली गए।

वह बुधवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी उनकी हाईकमान के साथ दूसरे चरण की बैठक भी हो सकती है।

वापस दिल्ली लौटीं प्रियंका गांधी

शिमला दौरे पर चल रही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा वापस दिल्ली लौट गई हैं। मंगलवार सुबह छराबड़ा से सड़क मार्ग से होते वह दिल्ली के लिए रवाना हुईं। वह बीते 15 अगस्त को शिमला दौरे पर आई थीं।

वहीं दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी मंगलवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से देशभर में असर, MP की 7 हजार शाखाओं में काम बंद

भोपाल: मध्य प्रदेश में बैंकों की हड़ताल के बाद पूरे देश में एक...

सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक टली, भर्ती के फैसलों का इंतजार बढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सुक्खू सरकार...

हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल पूरे होते ही बिना देरी होंगे नियमित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को अब दो साल कार्यकाल पूरा...

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की...