Home राज्य छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान सुखदेव भगत को, सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान सुखदेव भगत को, सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी

Share
Share

रायपुर/ दुर्ग: कांग्रेस ने इलेक्शन मोड के तहत संगठन स्तर पर कई बदलाव किए हैं. झारखंड के लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है. प्रदेश के मौजूदा प्रभारी सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी पद से हटाकर अब असम का प्रभारी बनाया गया है.

भूपेश बघेल की पंजाब से छुट्टी

पंजाब में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच कांग्रेस हाईकमान का यह फैसला सामने आया है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके गुट के नेताओं ने भूपेश बघेल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. चन्नी गुट का आरोप था कि पंजाब की जमीनी स्थिति की सही जानकारी पार्टी हाईकमान तक नहीं पहुंचाई गई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की दोबारा ताजपोशी को लेकर भी चन्नी गुट नाराज बताया जा रहा था.

झारखंड के सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

कांग्रेस के इस फेरबदल के बाद अब छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सुखदेव भगत के पास होगी. सुखदेव भगत झारखंड के लोहरदगा से कांग्रेस सांसद हैं. उनका जन्म 22 अक्टूबर 1960 को लोहरदगा में हुआ. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की है. राजनीति में आने से पहले वे राज्य प्रशासनिक सेवा में कार्यरत थे.

वर्ष 2005 में उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए. सुखदेव भगत झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.साल 2019 में वे भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन जनवरी 2022 में कांग्रेस में वापसी की. 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें लोहरदगा से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने जीत दर्ज कर पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने की चुनौती

अब छत्तीसगढ़ में उनके सामने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने और आगामी चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करने की चुनौती होगी. नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि सुखदेव भगत जल्द ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति और आगामी चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हिमाचल की नदियों से निकलेगा ‘खजाना’, ड्रेजिंग से बाढ़ का खतरा घटेगा और बढ़ेगा राजस्व

शिमला। हर साल बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद नदियों में जमा होने वाला मलबा अब हिमाचल के लिए महज पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि...

हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बनने का रास्ता आसान, आय सीमा 50 से बढ़कर 75 हजार होगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए सरकार आय सीमा बढ़ाने जा रही है। सामाजिक...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...