Home राज्य मध्य प्रदेश इंदौर मेट्रो के दूसरे चरण का आगाज, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी; 17 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
मध्य प्रदेशराज्य

इंदौर मेट्रो के दूसरे चरण का आगाज, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी; 17 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो

Share
Share

इंदौर: मध्य प्रदेश में सबसे तेज परिवहन की सौगात के साथ शनिवार को इंदौर के मेट्रो के द्वितीय चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. इसके इसके बाद उन्होंने बापट स्टेशन से गांधी नगर के लिए मेट्रो में सफर भी किया.

‘तेज, सुगम और आधुनिक परिवहन की सुविधा’

शुभारंभ समारोह के अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन में कहा, “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजनरी नेतृत्व में इंदौर विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है. इसी विकास यात्रा में शहर की कनेक्टिविटी को एक और बड़ी सौगात मिली है. सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर चौराहा तक इंदौर मेट्रो रेल सेवा के शुभारंभ से शहरवासियों को तेज, सुगम और आधुनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी. यह मेट्रो सेवा न सिर्फ इंदौर की रफ्तार को नई गति देगी, बल्कि शहर के विकास और भविष्य की संभावनाओं को भी नई दिशा प्रदान करेगी.”

‘भविष्य के विस्तार की दिशा में काम तेज’

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया, “यह अभी शुरुआत है और आने वाले समय में मेट्रो नेटवर्क को लगातार विस्तारित किया जाएगा. कुछ हिस्सों में काम पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन सरकार ने भविष्य के विस्तार की दिशा में काम तेज कर दिया है. इसके बाद करीब 17 किलोमीटर के रूट पर मेट्रो सेवा का दायरा और बढ़ेगा. ”

इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया, “मेट्रो आने वाले वर्षों में इंदौर के परिवहन तंत्र की अहम कड़ी और शहर की भाग्य रेखा साबित होगी. आने वाले समय में मेट्रो को महू, देवास, उज्जैन और पीथमपुर तक ले जाने की दिशा में भी काम किया जाएगा. जरूरत और यात्री संख्या के अनुसार नेटवर्क का विस्तार आगे भी जारी रहेगा.”

उद्घाटन के बाद रविवार से मेट्रो सेवा शुरू

आज औपचारिक उद्घाटन के बाद 6 सितंबर 2026 से यह सेवा आम यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी. 2850 करोड़ की लागत से तैयार 31.15 किलोमीटर में से 17 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरडोर में रविवार से मेट्रो दौड़ने लगेगी. मेट्रो की पहली ट्रेन दोनों छोरों से प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे रवाना होगी, जबकि अंतिम ट्रेन शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी. यात्रियों की सुविधा के लिए हर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध रहेगी तथा प्रतिदिन 80 से अधिक फेरे संचालित किए जाएंगे.

लगभग 17 किलोमीटर तक हुआ मेट्रो एक्सटेंशन

वर्तमान में इंदौर मेट्रो का संचालन गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक लगभग 6 किलोमीटर के मार्ग पर किया जा रहा है. सेवा विस्तार के बाद अब मेट्रो गांधीनगर से मालवीय नगर चौराहा तक लगभग 17 किलोमीटर लंबे मार्ग पर संचालित होगी. विस्तारित कॉरिडोर में कुल 16 स्टेशनों से यात्रियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे शहर के प्रमुख व्यावसायिक व आवासीय क्षेत्रों के बीच यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...