Home राज्य उत्तर प्रदेश “महादेव की भक्ति में जो डूब गया,उसका जीवन धन्य हो गया” — प्रदीप मिश्रा
उत्तर प्रदेशराज्य

“महादेव की भक्ति में जो डूब गया,उसका जीवन धन्य हो गया” — प्रदीप मिश्रा

Share
Share

लाखों श्रद्धालुओं से शिवमय हुआ ऊंचाहार,हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कथा पंडाल

शुभ उपकार संवाददाता

ऊंचाहार,रायबरेली। श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन ऊंचाहार में आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ा।दोपहर एक बजे कथा शुरू होनी थी,लेकिन दोपहर 12 बजे तक तीनों प्रमुख पंडाल श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गए।लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए कथा स्थल के समीप एक अतिरिक्त पंडाल की व्यवस्था करनी पड़ी।इसके बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचते रहे।चारों ओर हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।

पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने शिव महापुराण कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति,आस्था,विश्वास और समर्पण का संदेश दिया।उन्होंने श्रद्धालुओं को शिव के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति का मार्ग बताते हुए सनातन संस्कृति की आध्यात्मिक शक्ति को रेखांकित किया।कथा के दौरान पंडाल में बैठे श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए और पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा,राजा भैया सहित विशिष्ट अतिथियों ने कथा श्रवण किया

कथा के दूसरे दिन प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा,जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’, विधायक विनोद सरोज, विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह,न्यायमूर्ति जे.पी. तिवारी,न्यायमूर्ति पी.के. श्रीवास्तव,महामंडलेश्वर जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों का कथा स्थल पर आगमन हुआ। सभी ने पूज्य प्रदीप मिश्रा जी का कथा श्रवण किया और आयोजन की भव्यता का अवलोकन किया।

ए.के.शर्मा ने मनोज पांडेय को बताया ‘राजनीति का भीष्म पितामह’

कथा स्थल पर पहुंचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने मनोज पांडेय को “राजनीति का भीष्म पितामह” बताते हुए कहा—“राजनीति तो बाद में है,वह पहले हमारे मित्र हैं।” उनके इस आत्मीय संबोधन पर श्रद्धालुओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।

वहीं रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने भी भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की तथा कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का आभार व्यक्त किया।उन्होंने ऐसे आयोजनों को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूती देने वाला बताया।

आयोजन की कमान संभाल रहे मंत्री मनोज पांडेय, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

कथा के आयोजक कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय स्वयं आयोजन की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।पार्किंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा, प्रवेश एवं आवागमन सहित सभी व्यवस्थाओं का वे स्वयं जायजा ले रहे हैं।

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पंडाल की व्यवस्था भी तत्काल कराई गई। मंत्री मनोज पांडेय प्रशासन और आयोजन समिति के साथ लगातार समन्वय करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री कल पहुंचेंगे, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

कथा के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आना सुनिश्चित है एवं कई मंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी लगातार कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और विशिष्ट अतिथियों के आवागमन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन और आयोजन समिति के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है।

श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन उमड़ा लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब ऊंचाहार में शिवभक्ति की गहरी आस्था का प्रमाण बना। पूज्य प्रदीप मिश्रा जी की कथा के साथ पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...