Home राज्य छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़–कवर्धा–कटघोरा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, सांसद संतोष पांडेय का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़राज्य

डोंगरगढ़–कवर्धा–कटघोरा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, सांसद संतोष पांडेय का भव्य स्वागत

Share
Share

कवर्धा: डोंगरगढ़–कवर्धा–कटघोरा नई रेल परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है. नई रेल परियोजना को मंजूरी दिए जाने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय का भव्य स्वागत बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने किया. सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया. लोगों ने रेल परियोजना की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सांसद के प्रयासों की सराहना की. सांसद ने भी कहा कि वो विकास के कामों को लेकर निरंतर काम करते रहेंगे.

सांसद संतोष पांडेय का शहर में हुआ स्वागत

दिल्ली से कवर्धा पहुंचे सांसद संतोष पांडेय का शहर के प्रमुख स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया. सांसद के स्वागत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान लोगों ने कहा कि वर्षों से लंबित डोंगरगढ़–कवर्धा–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने में सांसद ने लगातार प्रयास किए, जिसके बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को नई रफ्तार मिली है.

लंबे समय से इस रेल लाइन को स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत थे. लोकसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और कई बार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया. रेल लाइन बनने से कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित पूरे क्षेत्र में व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी: संतोष पांडेय, बीजेपी सांसद

केंद्र से मिल चुकी थी परियोजना को मंजूरी, 2018 में हुआ था शिलान्यास

बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कहा, इस परियोजना को केंद्र सरकार से पहले ही स्वीकृति मिल चुकी थी और वर्ष 2018 में इसका शिलान्यास भी किया गया था. लेकिन राज्य स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाओं में विलंब के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका. सांसद ने कहा अब परियोजना को पुनः स्वीकृति और गति मिलने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद मजबूत हुई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बलरामपुर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले, युवक ने पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

यूपी के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार देर शाम एक युवक ने पत्नी और दो...

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाएं, सीएम योगी के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाने का निर्देश...

Related Articles

हरियाणा को केंद्र की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए मिले 1,484 करोड़ रुपये

चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने हरियाणा को विकास कार्यों के लिए बड़ी वित्तीय...

राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का दबदबा, खिलाड़ियों ने दिलाए 7 गोल्ड मेडल

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘खेलेंगे हरियाणा, जीतेंगे हरियाणा’ का...

पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से, जनहित के मुद्दों पर सरकार-विपक्ष में होगी बहस

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र सोमवार से शुरू होगा। सुबह 11 बजे...