लखनऊ: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। संक्षित सत्र होने के बाद भी काफी हंगामें के आसार हैं। विपक्ष ने सदन में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के निजामाबाद आजमगढ़ के विधायक आलम बदी के निधन पर शोक का प्रस्ताव रखा जाएगा। विधानसभा में 4 अगस्त को अनुपूरक बजट आएगा। सरकार कुछ जरूरी कामों के लिए अनुपूरक बजट लेकर आ रही है।
सत्र का कार्यक्रम
विधानमंडल का मानसून सत्र काफी छोटा होगा। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे द्वारा 6 अगस्त तक का कार्यक्रम जारी किया गया है। सरकार अनुपूरक बजट के साथ जहां कुछ विधेयक पास कराना चाहती है, वहीं विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पेपर लीक मामले पर सरकार से जवाब मांगेगा। विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की है। माना जा रहा है कि सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
विधायी कार्य और चर्चा
विधानसभा में दूसरे दिन चार अगस्त को औपचारिक काम के साथ ही अध्यादेशों को रखा जाएगा। कुछ विधेयकों का पुरस्थापन के लिए रखा जाएगा। सरकार की ओर से 12.20 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट को प्रस्तुत किया जाएगा। पांच अगस्त को विधायी कार्य होंगे। छह अगस्त को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इसी दिन नेता सदन मुख्यमंत्री अनुपूरक बजट पर सरकार का पक्ष रखेंगे।
Leave a comment