Home राज्य सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे महिलाओं तक पहुंचाने की कवायद तेज
राज्यहिमाचल प्रदेश

सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे महिलाओं तक पहुंचाने की कवायद तेज

Share
Share

मंडी। हिमाचल प्रदेश में गरीब परिवारों से संबंधित महिलाओं को राहत देने के लिए सरकार ने अपनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। योजनाओं का पैसा सीधा इनके खाते में जाए इसके लिए महिलाओं के खातों की सीडिंग की जा रही है। मंडी में ऐसे 45000 परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 35000 महिलाओं के बैंक खातों की सीडिंग की जानी है, अभी तक 15000 महिलाओं के बैंक खातों की सीडिंग हो चुकी है। अब सरकार की ओर से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के अलावा अन्य योजनाओं की राशि भी सीधे इन महिलाओं के खातों में आएगी।

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत सीडिंग

प्रदेश सरकार की ओर से आरंभ की जा रही मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत बीपीएल परिवारों से संबंधित इन महिलाओं के बैंक खातों की पहले ई-केवाईसी करवाई गई। इसके बाद अब इस योजना से संबंधित पोर्टल में इनके बैंक खातों को डाला जा रहा है। इसमें 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की युवतियों और महिलाओं के खातों की यह सीडिंग चल रही है।

बीडीओ को सौंपा जिम्मा

इसके लिए संबंधित ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों को यह जिम्मा सौंपा गया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद जब भी सरकार की ओर से किसी योजना का लाभ महिलाओं को देना होगा तो जो बैंक खाते इसमें शामिल होंगे सीधी राशि उन्हीं खातों में जाएगी। ऐसे में यह भी योजना है कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना का लाभ भी इन महिलाओं को मिल सकता है।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के प्रोजेक्ट अधिकारी गोपी चंद पाठक ने बताया कि महिलाओं के खातों की सीडिंग की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सीएम मान की घोषणा, एक अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी नई धार्मिक यात्रा बस सेवा

मोहाली। सेक्टर-79 के दशहरा ग्राउंड में “एक शाम भगवान शिव के नाम” भक्ति संध्या के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य...

हिमाचल में पंचायत चौकीदार व्यवस्था खत्म, 566 रिक्त पद समाप्त किए गए

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंचायतों में वर्षों से चली आ रही पंचायत चौकीदार व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने...

Related Articles

सीएम सुक्खू का सादगी भरा अंदाज, चंबा में खोखे की दुकान पर कटवाए बाल

चंबा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का रविवार को चंबा दौरे के दौरान एक...

ठावड़ा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 24 से 27 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन

देहरादून। आगामी 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ठावड़ा महोत्सव...

कुमाऊं में खुलेगा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, किच्छा का प्रस्ताव केंद्र के पास

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान अब कुमाऊं में खोलने की तैयारी है। मुख्य...

चुनावी मोर्चे पर उतरेंगे दायित्वधारी, हर मंडल की मिलेगी जिम्मेदारी

प्रदेश में विभिन्न बोर्डों व निगमों में नियुक्त दायित्वधारियों को आगामी चुनाव...