Home राष्ट्रिय छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, सड़क पर उतरे बंद समर्थक
राष्ट्रिय

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, सड़क पर उतरे बंद समर्थक

Share
Share

गिरिडीह। JPSC-JSSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के विरोध में रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा की ओर से मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का गिरिडीह में भी व्यापक असर दिख रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भाजपाई बंद को सफल बनाने के लिए मुस्तैद हैं।

महानगर जिला कमेटी की ओर से शहर में बंद को सफल बनाने के लिए विशाल जुलूस निकाला जाएगा। सभी भाजाई सुबह 9:30 बजे झंडा मैदान में एकजुट होंगे और वहां से जुलूस की शक्ल में पूरे शहर का भ्रमण कर बंद को सफल बनाएंगे।

इसके पूर्व भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर चुके हैं। वे विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात होकर बंद को सफल बनाने में जुटे हैं। बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। कई निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है।

महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन झारखंड सरकार उनकी मांगों को मानने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। इसी के विरोध में झारखंड बंद का आह्वान किया गया है।

बिरनी में भाजपाई मार्च निकालकर बाजार का भ्रमण कर रहे हैं। बिरनी प्रखंड कार्यालय के सामने सिमराढाब में रांची-देवघर-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया है। इसके अलावा धनवार, जमुआ, बगोदर, सरिया, डुमरी, बेंगाबाद सहित अन्य जगहों पर सैकड़ों भाजपाई बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने...

वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, INST मोहाली और IIT रुड़की का नवाचार, जानिए फायदा

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी...

वैवाहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: कानून तय होने तक पति पर चलेगा रेप का केस?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या वैवाहिक दुष्कर्म...