Home राज्य छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा बाइक रैली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे शामिल
छत्तीसगढ़राज्य

दंतेवाड़ा में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा बाइक रैली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे शामिल

Share
Share

दंतेवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा आजादी के गौरव, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी.इसके लिए बुधवार 12 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से शामिल होकर कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 12 अगस्त को सुबह 10 बजे होगा. इसमें बीजेपी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, अलग-अलग मोर्चों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में युवा और राष्ट्रभक्त नागरिक मोटरसाइकिलों के साथ शामिल होंगे.

मालेवाही से दंतेवाड़ा तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

भव्य बाइक रैली मालेवाही से शुरु होकर सातधार, बारसूर, नागफनी, रोंजे, हारम, गीदम, दंतेवाड़ा, पुलिस लाइन कारली, चितालंका और आवराभाटा होते हुए दंतेवाड़ा एवं सर्किट हाउस पहुंचेगी. यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर नागरिकों एवं बीजेपी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा का स्वागत करेंगे. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर मोटरसाइकिलों पर सवार युवा और कार्यकर्ता “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव का संदेश देंगे.

विधायक चैतराम अटामी और जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता भी होंगे शामिल

तिरंगा यात्रा में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी एवं बीजेपी जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे. बीजेपी नेताओं ने जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों, बूथों और युवा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने का आह्वान किया है.

‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश लेकर निकलेगी यात्रा

बीजेपी नेताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता, त्याग, वीरता, शांति और समृद्धि का प्रतीक है.तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना,नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करना है.

बीजेपी एवं युवा मोर्चा ने दंतेवाड़ा जिले के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए अनुशासनपूर्वक तिरंगा यात्रा में सहभागी बनें. दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की धरती से निकलने वाली यह तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र प्रथम की भावना का संदेश पूरे क्षेत्र में पहुंचाएगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

PM मोदी के मुंबई दौरे से पहले BKC में हड़कंप, नकली PMO अधिकारी और हथियारबंद बॉडीगार्ड गिरफ्तार

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से एक दिन पहले (7 सितंबर) एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. शहर के एक बड़े...

चेक बाउंस केस: अभिनेता राजपाल यादव को राहत, सरेंडर करने से मिली अंतरिम छूट

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल नवरंग यादव को चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट...

Related Articles

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना: उत्तराखंड के युवाओं को पर्यटन व्यवसाय के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी

नैनीताल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की...

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’: CM धामी ने HNB गढ़वाल विवि में विद्यार्थियों से साधा सीधा संवाद

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय...