Home राष्ट्रिय कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दिया
राष्ट्रिय

कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दिया

Share
Share

कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम घोटाले में घिरे कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. घोटाले के आरोपों और विपक्षी बीजेपी के जुबानी हमलों के बीच उन्होंने कहा कि वो अपना त्यागपत्र सौंप रहे हैं.

इस्तीफे की घोषणा के दौरान बी. नागेंद्र ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने रोते हुए कहा, ‘क्या वाल्मीकि निगम के किसी लेनदेन में कहीं भी मेरे दस्तखत है? मुझे सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मैं एक दलित वर्ग से आता हूं.’

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे खिलाफ रोजाना 1000 झूठ फैलाए जा रहे हैं. नागेंद्र ने बैंकों पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘इस पूरे मामले में बैंक शामिल थे. अगर बैंकों की संलिप्तता है, तो क्या इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं? कर्नाटक की जनता सब देख रही है.’

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मई 2024 में निगम के लेखा अधीक्षक पी. चंद्रशेखरन की आत्महत्या के बाद 89.63 करोड़ रुपये के अनधिकृत ट्रांजैक्शन का मामला सामने आया था. उस समय जनजातीय कल्याण मंत्री रहे नागेंद्र ने जून 2024 में पद छोड़ दिया था.

हालांकि, 3 अगस्त 2026 को उन्हें योजना और सांख्यिकी विभाग देकर दोबारा कैबिनेट में शामिल किया गया था. इसके बाद बीजेपी और जेडी(एस) ने उनका इस्तीफा मांगते हुए सदन से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों विपक्षी दलों ने 1 से 10 सितंबर तक रायचूर से बल्लारी तक पदयात्रा निकालने की भी घोषणा की.

अब नागेंद्र ने हालात को समझते हुए खुद ही इस्ताफा देने का ऐलान कर दिया. नागेंद्र ने बताया कि वो मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात करेंगे और उनके साथ चर्चा करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना इस्तीफा सौंपेंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने...

वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, INST मोहाली और IIT रुड़की का नवाचार, जानिए फायदा

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी...

वैवाहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: कानून तय होने तक पति पर चलेगा रेप का केस?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या वैवाहिक दुष्कर्म...