Home राज्य शिमला नगर निगम का नया आय मॉडल, अपनी जमीन पर दुकानें बनाकर कमाई बढ़ाने की तैयारी
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम का नया आय मॉडल, अपनी जमीन पर दुकानें बनाकर कमाई बढ़ाने की तैयारी

Share
Share

शिमला। नगर निगम शिमला शहर में अपनी खाली जमीन का इस्तेमाल कर आय बढ़ाने की तैयारी में है। निगम ने करीब 6200 बीघा जमीन का लैंड बैंक तैयार किया है। अब इस जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने और दुकानें बनाने की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

इसके तहत जमीन पर नक्शे पास करवाकर मॉडल के रूप में दुकानें विकसित की जा सकती हैं। इन दुकानों को आगे लीज पर दिया जाए या बेच दिया जाए, इसका फैसला नगर निगम की बैठक में चर्चा के बाद लिया जाएगा। प्रोजेक्ट को पूरा भी लोगों के पैसे से किया जाना प्रस्तावित है।

शहर में निगम की कई जगहों पर जमीन खाली पड़ी है। लंबे समय से इस जमीन का उपयोग कर निगम की आय बढ़ाने की बात कहीं जाती रही है। इसी उद्देश्य से लैंड बैंक तैयार किया गया है। निगम की कमेटी में भी इस विषय पर चर्चा हो चुकी है। अब उम्मीद है कि शनिवार को होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में यह प्रस्ताव सदन के सामने रखा जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार निगम अपनी जमीन पर पहले व्यावसायिक परिसर या दुकानें विकसित कर सकता है।

इसके लिए आवश्यक नक्शे पास करवाने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा। मॉडल तैयार होने के बाद इन दुकानों से निगम को नियमित आय का स्रोत मिल सकता है। यदि दुकानों को लीज पर दिया जाता है तो निगम को लंबे समय तक किराये अथवा लीज राशि के रूप में आमदनी होगी। वहीं, बिक्री का विकल्प अपनाने पर निगम को एकमुश्त बड़ी राशि प्राप्त हो सकती है। बैठक में इसके साथ ही पाकिंग की दरों पर चर्चा की जानी है।

बजट के लिए सरकार पर निर्भरता होगी कम

निगम का मानना है कि अपनी जमीन का बेहतर इस्तेमाल कर आय के नए साधन विकसित किए जा सकते हैं। इससे विभिन्न विकास कार्यों के लिए निगम को दूसरे स्रोतों अथवा अतिरिक्त बजट पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। दुकानों और व्यावसायिक परिसरों से मिलने वाली आय को शहर के विकास, सड़क, पार्किंग, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं पर खर्च किया जा सकता है।

6200 बीघा जमीन में से कितनी जमीन व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त है, इसका आकलन भी किया जाएगा। इसके अलावा जमीन के इस्तेमाल से जुड़े नियमों, भवन नक्शों, निर्माण लागत और व्यावसायिक उपयोग की अनुमति सहित अन्य पहलुओं पर भी चर्चा होगी। शनिवार की बैठक में प्रस्ताव आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि निगम जमीन पर दुकानें बनाने की दिशा में किस मॉडल को अपनाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...