Home राज्य छत्तीसगढ़ एमसीबी को मिली बड़ी सौगात, 18.75 करोड़ से बनेगा एकीकृत जिला कार्यालय भवन
छत्तीसगढ़राज्य

एमसीबी को मिली बड़ी सौगात, 18.75 करोड़ से बनेगा एकीकृत जिला कार्यालय भवन

Share
Share

एमसीबी: स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय चैनपुर में प्रशासनिक अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर एकीकृत जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया. करीब 18 करोड़ 75 लाख 58 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह बहुमंजिला एकीकृत जिला कार्यालय भवन 18 माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.

एक भवन में कई सरकारी दफ्तर होंगे

भवन के पूर्ण होने के बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, खनिज, परिवहन सहित विभिन्न जिला स्तरीय कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे. इससे आम नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय आएगा.

4 साल पहले बना था जिला

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि 15 अगस्त केवल देश की आजादी का पर्व ही नहीं, बल्कि एमसीबी जिले के लिए भी विशेष महत्व रखता है. चार वर्ष पहले इसी दिन एमसीबी जिले का गठन हुआ था. उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के विकास की मजबूत नींव रखी गई है और अब प्रशासनिक अधोसंरचना को लगातार सशक्त किया जा रहा है.

जिला पंचायत भवन के लिए भी राशि स्वीकृत

मंत्री ने यह भी बताया कि जिला पंचायत भवन के निर्माण के लिए भी लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, पूर्व विधायक चंपा देवी पावले, जिला पंचायत सदस्य उजित नारायण सिंह, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.

यह एमसीबी जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है. लगभग 18 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से आज एकीकृत जिला कार्यालय भवन का शुभारंभ किया गया है. यह भवन जिले के विकास की नई पहचान बनेगा. इसका स्थान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शहर से जुड़ा हुआ है, हाईवे से लगभग 500 मीटर की दूरी पर और चिरमिरी-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चुनाव से पहले पंजाब सरकार पर बढ़ा दबाव, मानवाधिकार आयोग ने मांगी कई मामलों में रिपोर्ट

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए कुछ विवादों ने सियासी रंग ले लिया है। राजनीतिक दल इन मुद्दों को जोर-शोर से...

पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मिशन तेज, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा संभव

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी...

Related Articles

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से देशभर में असर, MP की 7 हजार शाखाओं में काम बंद

भोपाल: मध्य प्रदेश में बैंकों की हड़ताल के बाद पूरे देश में एक...

सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक टली, भर्ती के फैसलों का इंतजार बढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद सुक्खू सरकार...

हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल पूरे होते ही बिना देरी होंगे नियमित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को अब दो साल कार्यकाल पूरा...

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की...