Home राज्य उत्तराखंड महाशिवरात्रि के अवसर पर टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंडराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

महाशिवरात्रि के अवसर पर टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Share
Share

कुलदीप कुमार देहरादून, 15 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परिवार संग देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दिन भगवान शिव की आराधना और आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाखन में महा शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भंडारे कार्यक्रम में भी सम्मलित हुए। इस अवसर पर महंत कृष्णा गिरि महाराज, महंत दिगंबर गिरि महाराज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, पार्षद कमली भट्ट, भावना चौधरी, सिकन्दर, संजय नौटियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पंजाब में भाजपा सरकार बनी तो हरियाणा मॉडल लागू करेंगे: CM नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब आज ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां सत्ता, स्थिरता और जनहित के...

फिरोजपुर देहाती में 2027 की बिसात बिछी, दावेदारों की बढ़ी सक्रियता से सियासी समीकरण गर्म

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजपुर देहाती हलके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस...

Related Articles

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र...

उत्तराखंड के 4 वीर शहीदों को सम्मान, गांवों में बनेंगे शहीद स्मारक और द्वार

देहरादून: देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च...