Home राज्य छत्तीसगढ़ धमतरी की रेणुका गोस्वामी को राष्ट्रपति भवन से मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का न्योता
छत्तीसगढ़राज्य

धमतरी की रेणुका गोस्वामी को राष्ट्रपति भवन से मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का न्योता

Share
Share

रायपुर: धमतरी जिले की रहने वाली रेणुका गोस्वामी को 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

ग्रामीण कौशल योजना से ली थी ट्रेनिंग

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि रेणुका गोस्वामी की सफलता सिर्फ उनकी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की बेटियों, ग्रामीण युवाओं और कौशल विकास योजनाओं की सफलता का भी सम्मान है. रेणुका गोस्वामी ने वर्ष 2018 में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण लिया था. इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की. मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने कई संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई.

निजी कंपनी में हैं HR

रेणुका धमतरी जिले के ग्राम नवागांव की रहने वाली हैं. वर्तमान में रायपुर की एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें करीब 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है. उनकी नौकरी से परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है.

युवाओं को मिल रहे कई अवसर- विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध करा रही है. रेणुका गोस्वामी की सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही प्रशिक्षण और मेहनत के दम पर ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.

उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति भवन में रेणुका गोस्वामी की मौजूदगी प्रदेश के युवाओं और खासकर बेटियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

PM मोदी के मुंबई दौरे से पहले BKC में हड़कंप, नकली PMO अधिकारी और हथियारबंद बॉडीगार्ड गिरफ्तार

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से एक दिन पहले (7 सितंबर) एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. शहर के एक बड़े...

चेक बाउंस केस: अभिनेता राजपाल यादव को राहत, सरेंडर करने से मिली अंतरिम छूट

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल नवरंग यादव को चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट...

Related Articles

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना: उत्तराखंड के युवाओं को पर्यटन व्यवसाय के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी

नैनीताल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की...

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’: CM धामी ने HNB गढ़वाल विवि में विद्यार्थियों से साधा सीधा संवाद

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय...