Home राज्य उत्तर प्रदेश दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
उत्तर प्रदेशदिल्ली/एनसीआरराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Share
Share

नई दिल्ली, 21 जनवरी 2026 : दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने आज उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट संविधानिक मर्यादाओं, संस्थागत समन्वय तथा सहकारी संघवाद की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान श्री गुप्ता ने दिल्ली विधान सभा द्वारा संस्थागत दक्षता, पारदर्शिता, सतत विकास एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने हेतु उठाए जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि दिल्ली विधान सभा ने राष्ट्रीय ई-विधान अनुप्रयोग नेवा को पूर्ण रूप से अपना लिया है तथा हाल ही में संपन्न शीतकालीन सत्र, पूर्ण डिजिटल एकीकरण के उपरांत आयोजित दूसरा सत्र रहा। यह पहल काग़ज़-रहित एवं प्रौद्योगिकी-सक्षम विधान प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। श्री गुप्ता ने यह भी उल्लेख किया कि दिल्ली विधान सभा देश की पहली विधान सभा बन गई है जो पूर्णतः सौर ऊर्जा पर संचालित हो रही है। इस ऐतिहासिक कदम से न केवल कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है, बल्कि संवैधानिक संस्थानों में पर्यावरणीय उत्तरदायित्वपूर्ण शासन का एक अनुकरणीय उदाहरण भी स्थापित हुआ है। श्री विजेंद्र गुप्ता ने माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री को “शताब्दी यात्रा – वीर विठ्ठलभाई पटेल” शीर्षक स्मारक कॉफी टेबल बुक के विषय में भी जानकारी दी, जिसमें दुर्लभ अभिलेखीय छायाचित्रों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से भारत की संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक विकास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें काफ़ी टेबल बुक भी भेंट की l इसके अतिरिक्त, माननीय अध्यक्ष ने दिल्ली विधान सभा को राष्ट्रीय महत्व के सांस्कृतिक एवं धरोहर स्थल के रूप में विकसित करने की दीर्घकालिक परिकल्पना साझा की, जिससे भारत की संवैधानिक यात्रा में इसकी ऐतिहासिक भूमिका और एक जीवंत लोकतांत्रिक संस्था के रूप में इसकी निरंतर प्रासंगिकता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

बारिश के बीच अलर्ट मोड में उत्तराखंड सरकार, सीएम धामी ने संभाली आपदा प्रबंधन की कमान

देहरादून। लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

सीएम धामी का ग्रीन विजन: स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों को बढ़ावा, 6 वाहन स्वामियों को मिला लाभ

देहरादून: उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 के तहत 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि वितरित की गई. मुख्यमंत्री...

Related Articles

मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ाएं, सीएम योगी के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के...