Home राज्य आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश : सुक्खू
राज्यहिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश : सुक्खू

Share
Share

चम्बा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को चम्बा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान मानसून के दौरान भारी वर्षा और भूस्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री सबसे पहले शीतला पुल और सुल्तानपुर के राणा मोहल्ला क्षेत्र पहुंचे, जहां इस मानसून में भारी नुक्सान हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें इस आपदा से उबरने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सुविधाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे की मुरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। सुक्खू ने कहा कि पिछले वर्ष के मानसून के दौरान भी चम्बा जिले में काफी नुक्सान हुआ था और इस वर्ष भी जिले को काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और सड़कों की बहाली का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर में निर्माणाधीन हैलीपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस हैलीपोर्ट का निर्माण लगभग 12 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर चम्बा जिले के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष के अंत तक अथवा अगले वर्ष की शुरूआत में चम्बा जिले में हैलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से हवाई संपर्क बेहतर होगा और पर्यटन सहित जिले की अन्य विकासात्मक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चम्बा के विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल विकास को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए...

पंजाब मंत्री हरजोत बैंस की कनाडा यात्रा पर विवाद, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के कनाडा दौरे को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका...

Related Articles

हरियाणा भाजपा की नई टीम घोषित, अर्चना गुप्ता ने 36 पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की नई प्रधान डॉ. अर्चना गुप्ता ने राज्य कार्यकारिणी का...

पंजाब के शहरी विकास को रफ्तार, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 190 परियोजनाएं पूरी

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने...

पंजाब की 40 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की राशि खातों में भेजी गई

पंजाब सरकार द्वारा ”मावां-धीयां सत्कार योजना” के तहत प्रदेश की करीब 40...

हिमाचल में जल्द हो सकती हैं संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही संवैधानिक संस्थाओं के रिक्त और रिक्त होने...