Home राष्ट्रिय मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में हुई मृत्यु पर जताया शोक
राष्ट्रिय

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में हुई मृत्यु पर जताया शोक

Share
Share

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर ज़िला के हरिपुरधार के पास निजी बस (जीत कोच) दुर्घटना में हुई मानव क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बस शिमला से कुपवी जा रही थी। यह बस हरिपुरधार से 100 मीटर पहले अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरी।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 45 लोग सवार थे, जिनमें से 12 यात्रियों की मौक़े पर मृत्यु हो गई, जबकि 33 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने तथा घायलों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगतजनों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास व वन...

हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से हल्द्वानी में राहुल गांधी पर दिए गए...

Related Articles

जनता का ‘भरोसा’ ही न्यायपालिका की असली ताकत है: CJI

देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कहा है कि...

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मातृभाषा पर बोले अमित शाह: “विवाद भड़काने की कोशिशें होंगी नाकाम, राज्यों के पास सक्षम नेतृत्व”

मुंबई: “मातृभाषा को प्राथमिकता देना हमारी सरकार की नीति है. मुझे नहीं...

BRICS की आड़ में चीनी सामान और AI की एंट्री? चिनफिंग के ‘5-पॉइंट प्लान’ को लेकर भारत सतर्क

नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा पेश किया...