Home राज्य हिमाचल सरकार लेगी 700 करोड़ रुपये का नया कर्ज, 13 साल के बांड होंगे जारी
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार लेगी 700 करोड़ रुपये का नया कर्ज, 13 साल के बांड होंगे जारी

Share
Share

शिमला। वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने 700 करोड़ रुपये का नया ऋण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार 13 वर्ष की अवधि वाले स्टेट डेवलपमेंट लोन (एसडीएल) के रूप में 700 करोड़ रुपये के बांड जारी करेगी।

इन प्रतिभूतियों की नीलामी 7 जुलाई 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुंबई कार्यालय के माध्यम से ई-कुबेर प्रणाली पर होगी, जबकि सफल बोलीदाताओं को 8 जुलाई को भुगतान करना होगा। प्रदेश सरकार अभी तक अस वित्तीय वर्ष के दौरान 2800 करोड़ का ऋण ले लेगी। ऐसे में हिमाचल पर अब करीे 1.10 लाख करोड़ का त्रण हो जाएगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस ऋण से प्राप्त राशि का उपयोग प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं और आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर किया जाएगा। इस उधारी के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी भी प्राप्त कर ली गई है। अधिसूचना के अनुसार यह बांड 13 वर्ष की अवधि का होगा।

इसकी परिपक्वता अवधि 8 जुलाई 2039 तक रहेगी। ब्याज दर नीलामी में तय होने वाली कट-आफ यील्ड के आधार पर निर्धारित होगी। निवेशकों को ब्याज का भुगतान प्रत्येक वर्ष 8 जनवरी और 8 जुलाई को किया जाएगा।

आरबीआइ ने कुल निर्गम का 10 प्रतिशत हिस्सा गैर-प्रतिस्पर्धी बोलीदाताओं के लिए भी आरक्षित रखा है। वित्त विभाग के अनुसार यह उधारी राज्य की विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए की जा रही है। हालांकि विपक्ष लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार को घेरता रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास व वन...

हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से हल्द्वानी में राहुल गांधी पर दिए गए...

Related Articles

नायब सैनी का दावा- पंजाब में भाजपा लहराएगी जीत का परचम, सरकार बनी तो फिर नंबर वन बनाएंगे सूबा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव...

हरियाणा में बिना HTET सरकारी शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, परीक्षा पास करना अनिवार्य

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास किए बगैर सरकारी स्कूलों में...

गैंगस्टर और नशे पर CM मान का विपक्ष पर निशाना, ‘हर दुखद घटना पर गिद्धों वाली राजनीति’

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि एक ओर उनकी...