Home राज्य हरियाणा में बिना HTET सरकारी शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, परीक्षा पास करना अनिवार्य
राज्यहरियाणा

हरियाणा में बिना HTET सरकारी शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, परीक्षा पास करना अनिवार्य

Share
Share

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास किए बगैर सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एक सितंबर 2025 तक जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में पांच साल से अधिक समय था, उन्हें हर हाल में एचटेट पास करना होगा।

अन्यथा उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी अथवा जबरन सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में पांच साल से कम समय था, उन्हें एचटेट से छूट मिलेगी, लेकिन ऐसी स्थिति में उन्हें भविष्य में कोई पदोन्नति नहीं दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षकों को एचटेट प्रमाणपत्र हासिल करने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी को वर्ष में दो बार एचटेट आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षकों को इस नोटिस की जानकारी देने के लिए कहा गया है। निदेशालय की संबंधित स्थापना शाखाओं को निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों की पदोन्नति या नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को देखते हुए ही की जाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

‘प्रदेश में भय और बेरोजगारी का माहौल’, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना

बरेली : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भय, बेरोजगारी...

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन के लिए दिया धन्यवाद मंच पर काफी देर तक बैठकर कथा...

Related Articles

हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की उम्मीद जगी, सीएमओ ने शुरू किया परीक्षण

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे...

किशाऊ परियोजना से हरियाणा को मिलेगा 1280 क्यूसेक पानी, सिंचाई-पेयजल योजनाओं को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़। दशकों से अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह राज्यों के...

CM मान का बड़ा दावा: पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी, 100% कवरेज का लक्ष्य

श्री आनंदपुर साहिब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बार फिर स्पष्ट...