Home राज्य उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रथयात्रा निकालने की तैयारी में अखिलेश यादव, इस शहर से शुभारंभ संभव
उत्तर प्रदेशराज्य

विधानसभा चुनाव से पहले रथयात्रा निकालने की तैयारी में अखिलेश यादव, इस शहर से शुभारंभ संभव

Share
Share

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव का आगाज ‘रथयात्रा’ से करने वाले हैं. सितंबर के पहले हफ्ते में वह ‘समाजवादी पीडीए रथ यात्रा’ निकालने वाले हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधानसभा चुनावों से पहले शुरू होने वाली इस रथयात्रा की शुरुआत अखिलेश यादव हिंदूओं के किसी बड़े धार्मिक स्थल से कर सकते हैं. हालांकि वह धार्मिक स्थान कौन सा होगा, फिलहाल इसको लेकर पार्टी आलाकमान मंथन में जुटा है. लेकिन अखिलेश यादव की रथयात्रा के ऐलान के साथ ही यूपी क सियासी पारा गर्माना शुरू हो गया है.

यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव 

लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी को अच्छी सफलता मिली थी और यूपी में पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती थी. ऐसे में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं. इस बार अखिलेश रथ यात्रा से चुनावी आगाज करना चाहते हैं. सपा यात्रा की शुरुआत किसी बड़े हिंदू धार्मिक स्थल जैसे अयोध्या, मथुरा या वाराणसी से शुरू कर सकती है. इसे सपा के सॉफ्ट-हिंदुत्व के मोर्चे पर भाजपा को घेरने के तौर पर देखा जा रहा है. समाजवादी पार्टी लगातार राम मंदिर दान चोरी के मुद्दे पर भी भाजपा को घेर रही है.

403 सीटों को करेगी कवर 

अखिलेश यादव की रथयात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों और 75 जिलों को कवर करेगी. सियासी गलियारों में चर्चा है कि यात्रा का विशेष फोकस पश्चिमी यूपी के जाट और गुर्जर बहुल क्षेत्रों पररहेगा. जिसमें बुलंदशहर और मुरादाबाद मंडल अहम हो सकता है. क्योंकि समाजवादी पार्टी अभी से नए सामाजिक समीकरण गढ़ने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव खुद इस यात्रा की कमान संभालने वाले हैं. जबकि सांसद डिंपल यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, शिवपाल सिंह यादव समेत पार्टी के सभी सांसद विधायक और जिलाध्यक्ष यात्रा की तैयारियों में जुटेंगे. यात्रा की थीम पीडीए पर होगी. जिसमें सरकार यूपी की कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधने की तैयारियों में जुटे है.

2027 में होने वाले हैं यूपी में विधानसभा चुनाव 

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानि 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसके लिए सपा तैयारियों में जुटी है. हालांकि सत्ताधारी बीजेपी ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. ऐसे में अब अखिलेश की रथयात्रा के ऐलान के साथ ही यूपी में चुनावी माहौल एक साल पहले से ही बनना शुरू हो गया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...