Home राज्य उत्तराखंड हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना
उत्तराखंडराज्य

हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

Share
Share

अल्मोड़ा। हरेला पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव की विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राज्य के जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में कन्याओं को प्रसाद भी वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वृद्ध जागेश्वर धाम देश के प्रमुख प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है। यह स्थान अपनी आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए विशेष पहचान रखता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...