Home राष्ट्रिय कौन हैं प्रो. वी कामाकोटि, प्रियंका गांधी ने ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ कहकर तंज कसा
राष्ट्रिय

कौन हैं प्रो. वी कामाकोटि, प्रियंका गांधी ने ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ कहकर तंज कसा

Share
Share

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटी को ‘गोमूत्र एक्सपर्ट’ कहे जाने का मामला गरमा गया है. सरकारी सूत्रों के हवाले से प्रो. कामाकोटी की शैक्षणिक योग्यता, शोध और देश के प्रति उनके योगदान की एक विस्तृत सूची सामने आई है, जो उनके विशाल अनुभव और कद को दर्शाती है.

जानिए कौन हैं प्रो. वी. कामाकोटी? 

प्रो. कामाकोटी देश के अग्रणी कंप्यूटर वैज्ञानिकों में से एक हैं. उनकी उपलब्धियों का ब्योरा कुछ इस प्रकार है:

शिक्षा: उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT मद्रास से ही कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में M.S. और Ph.D. की डिग्री हासिल की है.

IIT मद्रास का सफर: वे 2001 में IIT मद्रास के फैकल्टी के रूप में शामिल हुए थे और जनवरी 2022 में उन्होंने संस्थान के निदेशक का पदभार संभाला.

विशेषज्ञता: प्रो. कामाकोटी कंप्यूटर आर्किटेक्चर, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी और VLSI डिजाइन के क्षेत्र के विशेषज्ञ माने जाते हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकार में अहम जिम्मेदारियां

वो IIT मद्रास में ‘माइक्रोप्रोसेसर डेवलपमेंट प्रोग्राम’ और ‘इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस प्रोग्राम’ का नेतृत्व कर रहे हैं.
प्रो. कामाकोटी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं. भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा गठित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टास्क फोर्स के वे चेयरमैन रह चुके हैं. वो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की टेक्नोलॉजी कमेटियों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

रिसर्च और प्रशासनिक अनुभव

IIT मद्रास में वे JEE के चेयरमैन और ‘इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी एंड स्पॉन्सर्ड रिसर्च’ के एसोसिएट डीन जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं. अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स और सम्मेलनों में उनके 150 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं. उन्होंने कई Ph.D. और मास्टर ऑफ साइंस के रिसर्च स्कॉलर्स को गाइड किया है. वो उद्योग और सरकारी R&D संस्थानों की करीब 50 सफल परियोजनाओं को पूरा कर चुके हैं.

प्रमुख पुरस्कार और सम्मान 

DRDO एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड
IESA टेक्नो विजनरी अवॉर्ड
‘अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी इनोवेशन नेशनल फेलोशिप’
ACCS लाइफ-टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
IBM फैकल्टी अवॉर्ड
वास्विक (VASVIK) इंडस्ट्रियल रिसर्च अवॉर्ड

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास व वन...

हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से हल्द्वानी में राहुल गांधी पर दिए गए...

Related Articles

जनता का ‘भरोसा’ ही न्यायपालिका की असली ताकत है: CJI

देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कहा है कि...

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मातृभाषा पर बोले अमित शाह: “विवाद भड़काने की कोशिशें होंगी नाकाम, राज्यों के पास सक्षम नेतृत्व”

मुंबई: “मातृभाषा को प्राथमिकता देना हमारी सरकार की नीति है. मुझे नहीं...

BRICS की आड़ में चीनी सामान और AI की एंट्री? चिनफिंग के ‘5-पॉइंट प्लान’ को लेकर भारत सतर्क

नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा पेश किया...