Home राष्ट्रिय NEET पेपर लीक केस: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज होगी सुनवाई
राष्ट्रिय

NEET पेपर लीक केस: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज होगी सुनवाई

Share
Share

नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज अनु ग्रोवर बलिगा इस चार्जशीट पर आज सुनवाई करेंगी.

सीबीआई ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है उनमें यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार शामिल हैं. ये सभी आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं. सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2), भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) और 13(1)(ए) और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट की धारा 10 ,धारा 3, 4, 5 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज किया था.

नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन यानि 27 जुलाई को सुनवाई टल गई थी. दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने इसे लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का आदेश दिया था. जज अनु ग्रोवर बलिगा को नियुक्त किया था. फास्ट ट्रैक कोर्ट सार्वजनिक परीक्षा में हो रहे अपराध से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी. ये कोर्ट पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मिन्स) एक्ट के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करेगी.

बता दें कि 3 मई को हुई नीट की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी. केंद्र सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें गृह, खेल, परिवहन, शिक्षा, शहरी विकास व वन...

हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से हल्द्वानी में राहुल गांधी पर दिए गए...

Related Articles

जनता का ‘भरोसा’ ही न्यायपालिका की असली ताकत है: CJI

देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कहा है कि...

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय’

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मातृभाषा पर बोले अमित शाह: “विवाद भड़काने की कोशिशें होंगी नाकाम, राज्यों के पास सक्षम नेतृत्व”

मुंबई: “मातृभाषा को प्राथमिकता देना हमारी सरकार की नीति है. मुझे नहीं...

BRICS की आड़ में चीनी सामान और AI की एंट्री? चिनफिंग के ‘5-पॉइंट प्लान’ को लेकर भारत सतर्क

नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा पेश किया...